फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IOCL Recruitment 2026: 58 Apprentice Posts, No Written Exam; Check Eligibility and Application Details

आईओसीएल: इंडियन ऑयल में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, नहीं होगी लिखित परीक्षा; कहां और कैसे करें आवेदन? जानें

Tue, 29 Sep 2026 10:55 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 29 Sep 2026 10:55 AM IST
सार

इंडियन ऑयल ने 58 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। खास बात यह है कि चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। इच्छुक उम्मीदवार 18 अक्तूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
IOCL Recruitment 2026: 58 Apprentice Posts, No Written Exam; Check Eligibility and Application Details
IOCL Recruitment 2026 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने बोंगाईगांव रिफाइनरी में प्रशिक्षुओं की भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। भर्ती के तहत बीएससी और डिप्लोमा धारकों के लिए तीन ट्रेड/विषयों में कुल 58 पद हैं। इच्छुक उम्मीदवार NAPS/NATS पोर्टल और अनिवार्य माइक्रोसॉफ्ट फॉर्म के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 18 अक्तूबर 2026 शाम 5 बजे है। खास बात यह है कि चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी।

विज्ञापन

देखें रिक्तियों का विवरण

विज्ञापन
ट्रेड पदों की संख्या श्रेणीवार पद
ट्रेड अप्रेंटिस - अटेंडेंट ऑपरेटर (केमिकल प्लांट), विषय- रसायन विज्ञान 36 यूआर-17, ईडब्ल्यूएस-4, एससी-3, एसटी-1, ओबीसी (एनसीएल)-11, पीडब्ल्यूबीडी-0
ट्रेड अप्रेंटिस (बॉयलर), विषय- मैकेनिकल 14 यूआर-6, ईडब्ल्यूएस-1, एससी-1, एसटी-2, ओबीसी (एनसीएल)-4, पीडब्ल्यूबीडी-0
टेक्नीशियन अप्रेंटिस, विषय- इंस्ट्रूमेंटेशन 8 यूआर-3, ईडब्ल्यूएस-1, एससी-1, एसटी-1, ओबीसी (एनसीएल)-2, पीडब्ल्यूबीडी-0
कुल 58 यूआर-26, ईडब्ल्यूएस-6, एससी-5, एसटी-4, ओबीसी (एनसीएल)-17, पीडब्ल्यूबीडी-0

कौन हैं आवेदन के लिए पात्र

  • ट्रेड अप्रेंटिस अटेंडेंट ऑपरेटर (केमिकल प्लांट), विषय- केमिस्ट्री: इस पद के लिए गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान या इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री विषयों के साथ 3 साल की बीएससी डिग्री होनी चाहिए। प्रशिक्षण की अवधि 12 महीने है।
  • ट्रेड अप्रेंटिस (बॉयलर), विषय- मैकेनिकल: इस पद के लिए गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान या इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री विषयों के साथ 3 साल की बीएससी डिग्री जरूरी है। इस पद पर प्रशिक्षण 24 महीने का होगा।
  • टेक्नीशियन अप्रेंटिस, विषय- इंस्ट्रूमेंटेशन: उम्मीदवार के पास इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग, इंस्ट्रूमेंटेशन एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग या एप्लाइड इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा होना चाहिए। प्रशिक्षण की अवधि 12 महीने है।
विज्ञापन

पहले अप्रेंटिसशिप कर चुके उम्मीदवारों के लिए जरूरी शर्तें

अगर उम्मीदवार पहले किसी अप्रेंटिसशिप को पूरा कर चुका है, तो पिछली अप्रेंटिसशिप खत्म होने के बाद कम से कम एक साल का अंतर होना चाहिए। अगर पिछला अप्रेंटिसशिप कॉन्ट्रैक्ट नियोक्ता की गलती से खत्म हुआ था, तो यह शर्त लागू नहीं होगी।

वहीं, स्वास्थ्य, आर्थिक परेशानी, आने-जाने की समस्या, करियर बदलने या भाषा की परेशानी के कारण कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने वाले उम्मीदवारों के लिए कम से कम तीन महीने का अंतर जरूरी है। महिला उम्मीदवारों के लिए कोई वेटिंग पीरियड नहीं है। ऐसे उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय अनुलग्नक-ए वाला शपथ पत्र देना होगा।

विज्ञापन

क्या हैं आयु सीमा का नियम

30 सितंबर 2026 को उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 साल और अधिकतम 24 साल होनी चाहिए। उम्र के प्रमाण के लिए 10वीं की मार्कशीट या प्रमाणपत्र मान्य होगा।

वर्ग अधिकतम उम्र में छूट
एससी/एसटी 5 साल
ओबीसी (एनसीएल) 3 साल
दिव्यांगजन 10 साल
एससी/एसटी दिव्यांगजन दिव्यांगजन की छूट के अलावा 5 साल की अतिरिक्त छूट
ओबीसी (एनसीएल) दिव्यांगजन दिव्यांगजन की छूट के अलावा 3 साल की अतिरिक्त छूट

दस्तावेज सत्यापन के लिए जरूरी दस्तावेज

दस्तावेज सत्यापन के समय उम्मीदवारों को मूल दस्तावेजों के साथ उनकी स्व-सत्यापित कॉपी भी ले जानी होगी।

  • 10वीं की मार्कशीट/प्रमाणपत्र, जन्मतिथि के प्रमाण के लिए
  • 12वीं की मार्कशीट और डिग्री/डिप्लोमा की सभी सेमेस्टर या वर्ष की मार्कशीट
  • स्नातक या डिप्लोमा का प्रमाणपत्र
  • सीजीपीए/ओजीपीए को प्रतिशत में बदलने का प्रमाणपत्र, अगर लागू हो
  • रिजल्ट जारी होने की तारीख का प्रमाणपत्र, अगर लागू हो
  • एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस या दिव्यांगता प्रमाणपत्र, अगर लागू हो
  • NATS/NAPS पोर्टल के रजिस्ट्रेशन का प्रिंटआउट
  • पात्रता से जुड़ा शपथ पत्र
  • मांगे गए अन्य जरूरी प्रमाणपत्र/दस्तावेज
  • आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट में से कोई एक मूल फोटो पहचान पत्र

 

कैसे होगा चयन?

कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन संबंधित ट्रेड की योग्यता में मिले कुल अंकों के प्रतिशत के आधार पर मेरिट से होगा। मेरिट अधिक अंक से कम अंक के क्रम में बनेगी और पहली बार अप्रेंटिसशिप करने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। समान अंक होने पर अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता मिलेगी।

मेरिट में चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच के लिए बुलाया जाएगा। दस्तावेज और मेडिकल फिटनेस सही पाए जाने के बाद नियुक्ति का प्रस्ताव दिया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले NAPS/NATS पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • अपनी योग्यता और जरूरी जानकारी दर्ज करें।
  • आईओसीएल बोंगाईगांव अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन करें।
  • इसके बाद दिए गए अनिवार्य Microsoft Form को भरें।
  • मांगे गए दस्तावेज अपलोड/जमा करें।
  • आवेदन फॉर्म को अच्छी तरह जांचकर सबमिट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed