फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Asian Games Live: पुरुष 5000 मीटर स्पर्धा में गुलवीर ने जीता कांस्य, इस एशियाड का तीसरा पदक

Tue, 29 Sep 2026 05:06 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 29 Sep 2026 05:06 PM IST
खास बातें

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। एशियन गेम्स 2026 में 29 सितंबर को भारत के लिए एक और अहम दिन है। 47 पदकों के साथ भारत की नजरें शूटिंग और तीरंदाजी में पदकों की संख्या बढ़ाने पर हैं। आज भारतीय खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

विज्ञापन
Asian Games 2026 Live: India eye more medals, shooting and archery action takes centre stage Squash Wrestling
गुलवीर सिंह - फोटो : Twitter

लाइव अपडेट

05:02 PM, 29-Sep-2026

Asian Games Live: गुलवीर ने जीता कांस्य

गुलवीर सिंह ने इस एशियाड का तीसरा पदक जीत लिया है। उन्होंने पुरुष 5000 मीटर स्पर्धा में तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक जीता। वह पीटी उषा के बाद एक एशियाड में तीन पदक लाने वाले दूसरे भारतीय एथलीट बन गए।

04:59 PM, 29-Sep-2026

Asian Games Live: चौथे स्थान पर कायम अनुष्का यादव, चौथा प्रयास फाउल

महिला हैमर थ्रो फाइनल में भारत की अनुष्का यादव चौथे स्थान पर बनी हुई हैं। उनका चौथा प्रयास फाउल रहा, जिसके बावजूद वह अभी पदक की स्थिति के ठीक बाहर हैं। अनुष्का के सामने पदक स्थान पर मौजूद जॉय आइरिस मैकआर्थर से काफी अंतर है। उनके पास अब दो प्रयास बाकी हैं और वह बड़े थ्रो के जरिए इस अंतर को कम करके पदक की स्थिति में पहुंचने की कोशिश करेंगी।

विज्ञापन
04:55 PM, 29-Sep-2026

Asian Games Live: 2000 मीटर के बाद तीसरे स्थान पर गुलवीर

पुरुष 5000 मीटर फाइनल में 2000 मीटर की दौड़ पूरी होने के बाद भारत के गुलवीर सिंह तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। वह शुरुआती दौर में शीर्ष धावकों के साथ बने हुए हैं और पदक की स्थिति में नजर आ रहे हैं। 
04:48 PM, 29-Sep-2026

Asian Games Live: पूजा ने पहली कोशिश में पार की 1.84 मीटर की ऊंचाई, संयुक्त रूप से शीर्ष पर

भारत की हाई जंपर पूजा ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए 1.84 मीटर की ऊंचाई को पहली ही कोशिश में पार कर लिया। इसके साथ ही फाइनल में उनका क्लीन शीट बरकरार है और अब तक उनका कोई भी प्रयास असफल नहीं रहा है। पूजा अब उज्बेकिस्तान की सैफुल्लाएवा के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर हैं। सैफुल्लाएवा ने भी 1.84 मीटर की ऊंचाई पार कर ली है। अब बार की ऊंचाई बढ़ाकर 1.87 मीटर कर दी गई है, जहां पदक की जंग और कड़ी हो गई है।

Image: Screengrab from results.asiangames2026.org
04:46 PM, 29-Sep-2026

Asian Games Live: पुरुष 5000 मीटर फाइनल में गुलवीर और अविनाश साबले, पदक पर नजर

भारत के गुलवीर सिंह और अविनाश साबले पुरुष 5000 मीटर फाइनल में एक्शन में नजर आएंगे। गुलवीर की नजरें एशियन गेम्स 2026 में अपना तीसरा पदक जीतने पर होंगी। वह इससे पहले 10,000 मीटर में रजत पदक जीत चुके हैं और 1500 मीटर में भी रजत अपने नाम कर चुके हैं। 1500 मीटर में उन्होंने 3:36.72 सेकंड का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय दर्ज किया था। वहीं, अविनाश साबले 3000 मीटर स्टीपलचेज में चौथे स्थान पर रहने के बाद इस स्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे। सोमवार को वह पदक से मामूली अंतर से चूक गए थे। गुलवीर और साबले के प्रदर्शन पर भारत की एथलेटिक्स में आखिरी पदक उम्मीदें टिकी होंगी।

04:44 PM, 29-Sep-2026

Asian Games Live: पुरुष 800 मीटर में अफजल आठवें स्थान पर, पदक से चूके

मोहम्मद अफजल पुलिक्कलाकथ के लिए पुरुष 800 मीटर फाइनल निराशाजनक रहा। भारतीय एथलीट 1:48.27 के समय के साथ आठवें स्थान पर रहे और इस बार पदक हासिल नहीं कर सके। अफजल ने 2023 हांगझोउ एशियन गेम्स में रजत पदक जीता था, लेकिन वह इस प्रदर्शन को दोहरा नहीं सके। जापान के को ओचियाई ने 1:44.48 के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता और नया एशियन गेम्स रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने सज्जाद मोरादी के 16 साल पुराने 1:44.74 के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
04:42 PM, 29-Sep-2026

Asian Games Live: तान्या चौधरी ने दूसरे प्रयास में बनाया पर्सनल बेस्ट, फिर भी पदक से दूर

महिला हैमर थ्रो फाइनल में भारत की तान्या चौधरी ने अपने दूसरे प्रयास में 64.02 मीटर का थ्रो कर व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया। हालांकि, यह प्रयास उन्हें अभी पदक की स्थिति में पहुंचाने के लिए पर्याप्त नहीं रहा। वहीं, अनुष्का यादव का दूसरा प्रयास फाउल रहा। वह अपने पहले प्रयास में 64.29 मीटर के थ्रो के साथ फिलहाल पांचवें स्थान पर हैं। दोनों भारतीय एथलीटों के पास अभी आगे के प्रयास बाकी हैं और वे अंतिम राउंड में अपनी स्थिति सुधारकर पदक की दौड़ में जगह बनाने की कोशिश करेंगी।

04:41 PM, 29-Sep-2026

Asian Games Live: 1.75 मीटर पर खत्म हुआ सुप्रिया बासवराजू का सफर, 1.80 मीटर पार नहीं कर सकीं

भारत की हाई जंपर सुप्रिया बासवराजू का अभियान 1.75 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग के साथ समाप्त हो गया। वह 1.80 मीटर की ऊंचाई को तीनों प्रयासों में पार नहीं कर सकीं और फाइनल से बाहर हो गईं। सुप्रिया ने 1.65 मीटर की ऊंचाई पर शुरुआती असफल प्रयास के बाद अच्छी वापसी की थी। उन्होंने 1.70 मीटर और फिर 1.75 मीटर की ऊंचाई को सफलतापूर्वक पार किया, लेकिन 1.80 मीटर पर उनका सफर थम गया।

Image: Screengrab from results.asiangames2026.org
04:29 PM, 29-Sep-2026

Asian Games Live: महिला 800 मीटर में पूजा ओला सातवें स्थान पर, पदक से चूकीं

भारत की पूजा ओला ने महिला 800 मीटर फाइनल में 2:06.72 सेकंड का समय निकालकर सातवां स्थान हासिल किया। इस परिणाम के साथ ही उनका एशियन गेम्स अभियान बिना पदक के समाप्त हो गया। चीन की वू होंगजियाओ ने 2:04.49 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब पर कब्जा किया।

04:26 PM, 29-Sep-2026

Asian Games Live: 5.60 मीटर पर तीनों प्रयास नाकाम, देव मीणा का सफर खत्म

भारत के पोल वॉल्टर देव मीणा 5.60 मीटर की ऊंचाई को तीसरे और अंतिम प्रयास में भी पार नहीं कर सके। इसके साथ ही प्रतियोगिता में उनका सफर समाप्त हो गया। देव मीणा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5.50 मीटर रहा। उन्होंने इस ऊंचाई को पार करते हुए नया व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ और राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था। वह फिलहाल सातवें स्थान पर हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed