फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Asian Games Live: एथलेटिक्स में स्वर्ण का इंतजार खत्म, महिला 4*400 मीटर में आया सोना; पूजा-गुलवीर को कांसा

Tue, 29 Sep 2026 05:53 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 29 Sep 2026 05:53 PM IST
खास बातें

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। एशियन गेम्स 2026 में 29 सितंबर को भारत के लिए एक और अहम दिन है। 47 पदकों के साथ भारत की नजरें शूटिंग और तीरंदाजी में पदकों की संख्या बढ़ाने पर हैं। आज भारतीय खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

विज्ञापन
Asian Games 2026 Live: India eye more medals, shooting and archery action takes centre stage Squash Wrestling
एशियन गेम्स - फोटो : Sony Liv (screengrab)

लाइव अपडेट

05:46 PM, 29-Sep-2026

Asian Games Live: महिला 4x400 मीटर रिले में भारत के नाम स्वर्ण

भारत ने महिला 4x400 मीटर रिले में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की शुरुआत धीमी रही और शुरुआती दौर में वह पदक की दौड़ में भी नजर नहीं आ रही थी, लेकिन अंतिम दो धावकों ने दमदार वापसी करते हुए अंतर को लगातार कम किया और आखिरी चरण में बढ़त हासिल कर भारत को 3:29.69 के समय के साथ जीत दिला दी।

बहरीन ने 3:30.21 के समय के साथ रजत और चीन ने 3:31.02 के समय के साथ कांस्य पदक जीता। जापान 3:31.44 के समय के साथ चौथे स्थान पर रहा। भारतीय टीम ने दबाव के बीच आखिरी चरण में बेहतरीन तालमेल दिखाया और एथलेटिक्स में भारत को इन एशियन गेम्स का पहला स्वर्ण दिलाया। विथ्या रामराज के लिए भी यह एक और पदक है। वह इससे पहले मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले और महिला 400 मीटर बाधा दौड़ में भी पदक जीत चुकी हैं। भारत ने आखिरकार एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक का खाता खोल लिया है।


05:35 PM, 29-Sep-2026

Asian Games Live: देव मीणा पोल वॉल्ट में सातवें स्थान पर, 5.50 मीटर की छलांग से बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

भारत के देव मीणा पुरुष पोल वॉल्ट फाइनल में 5.50 मीटर की ऊंचाई पार कर सातवें स्थान पर रहे। उन्होंने प्रतियोगिता के दौरान 5.50 मीटर की छलांग के साथ अपना नया व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाया। फिलीपींस के अर्नेस्ट जॉन ओबिएना ने 5.91 मीटर की छलांग के साथ एशियन गेम्स रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता। चीन के याओ जी ने 5.70 मीटर पार कर रजत और ली चेनयांग ने 5.70 मीटर पार कर कांस्य पदक अपने नाम किया। भारत के दूसरे पोल वॉल्टर कुलदीप कुमार 5.35 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ 10वें स्थान पर रहे।

Image: Screengrab from results.asiangames2026.org
विज्ञापन
05:31 PM, 29-Sep-2026

पूजा ने ऊंची कूद में जीता कांस्य, 1.84 मीटर की छलांग के साथ पदक पक्का

भारत की पूजा ने महिला ऊंची कूद फाइनल में 1.84 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। उन्होंने 1.84 मीटर तक की सभी ऊंचाइयों को बिना किसी असफल प्रयास के पार किया। हालांकि, पूजा 1.87 मीटर की ऊंचाई को तीनों प्रयासों में पार नहीं कर सकीं। उज्बेकिस्तान की सैफुल्लाएवा और कजाखस्तान की ओवचिन्निकोवा ने 1.87 मीटर की ऊंचाई पार कर क्रमशः स्वर्ण और रजत पदक जीता। पूजा ने पूरे फाइनल में संयमित प्रदर्शन किया और भारत के खाते में एक और पदक जोड़ दिया।

05:24 PM, 29-Sep-2026

Asian Games Live: भारत ने 41.06 सेकंड के सीजन बेस्ट समय के साथ जीता कांस्य

मिक्स्ड 4x100 मीटर रिले में भारत ने 41.06 सेकंड का सीजन बेस्ट समय निकालते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रेस में तीसरा स्थान हासिल किया। चीन ने 40.78 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि थाईलैंड 40.87 सेकंड के साथ दूसरे स्थान पर रहा। भारत का समय विजेता चीन से 0.28 सेकंड पीछे रहा और टीम ने कांस्य पदक पक्का किया।

05:14 PM, 29-Sep-2026

Asian Games Live: मिक्स्ड 4x100 मीटर रिले फाइनल में उतरेगा भारत, पदक पर नजर

मिक्स्ड 4x100 मीटर रिले का फाइनल जल्द शुरू होने वाला है और भारत पदक की दावेदारी पेश करेगा। भारतीय टीम में गुरिंदरवीर सिंह, अभिनया राजाराजन, अनीमेश कुजूर और हरिता भद्रा शामिल हैं। भारत ने हीट में 41.54 सेकंड का समय निकालकर फाइनल में जगह बनाई थी। भारतीय चौकड़ी अपनी हीट में दूसरे और कुल मिलाकर तीसरे स्थान पर रही थी। अब फाइनल में एशिया की तेज रिले टीमों के खिलाफ भारतीय एथलीट पदक के लिए चुनौती पेश करेंगे।

05:02 PM, 29-Sep-2026

Asian Games Live: गुलवीर ने जीता कांस्य

गुलवीर सिंह ने इस एशियाड का तीसरा पदक जीत लिया है। उन्होंने पुरुष 5000 मीटर स्पर्धा में तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक जीता। गुलवीर एक एशियाड में तीन व्यक्तिगत पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष एथलीट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
04:59 PM, 29-Sep-2026

Asian Games Live: चौथे स्थान पर कायम अनुष्का यादव, चौथा प्रयास फाउल

महिला हैमर थ्रो फाइनल में भारत की अनुष्का यादव चौथे स्थान पर बनी हुई हैं। उनका चौथा प्रयास फाउल रहा, जिसके बावजूद वह अभी पदक की स्थिति के ठीक बाहर हैं। अनुष्का के सामने पदक स्थान पर मौजूद जॉय आइरिस मैकआर्थर से काफी अंतर है। उनके पास अब दो प्रयास बाकी हैं और वह बड़े थ्रो के जरिए इस अंतर को कम करके पदक की स्थिति में पहुंचने की कोशिश करेंगी।

04:55 PM, 29-Sep-2026

Asian Games Live: 2000 मीटर के बाद तीसरे स्थान पर गुलवीर

पुरुष 5000 मीटर फाइनल में 2000 मीटर की दौड़ पूरी होने के बाद भारत के गुलवीर सिंह तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। वह शुरुआती दौर में शीर्ष धावकों के साथ बने हुए हैं और पदक की स्थिति में नजर आ रहे हैं। 
04:48 PM, 29-Sep-2026

Asian Games Live: पूजा ने पहली कोशिश में पार की 1.84 मीटर की ऊंचाई, संयुक्त रूप से शीर्ष पर

भारत की हाई जंपर पूजा ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए 1.84 मीटर की ऊंचाई को पहली ही कोशिश में पार कर लिया। इसके साथ ही फाइनल में उनका क्लीन शीट बरकरार है और अब तक उनका कोई भी प्रयास असफल नहीं रहा है। पूजा अब उज्बेकिस्तान की सैफुल्लाएवा के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर हैं। सैफुल्लाएवा ने भी 1.84 मीटर की ऊंचाई पार कर ली है। अब बार की ऊंचाई बढ़ाकर 1.87 मीटर कर दी गई है, जहां पदक की जंग और कड़ी हो गई है।

Image: Screengrab from results.asiangames2026.org
04:46 PM, 29-Sep-2026

Asian Games Live: पुरुष 5000 मीटर फाइनल में गुलवीर और अविनाश साबले, पदक पर नजर

भारत के गुलवीर सिंह और अविनाश साबले पुरुष 5000 मीटर फाइनल में एक्शन में नजर आएंगे। गुलवीर की नजरें एशियन गेम्स 2026 में अपना तीसरा पदक जीतने पर होंगी। वह इससे पहले 10,000 मीटर में रजत पदक जीत चुके हैं और 1500 मीटर में भी रजत अपने नाम कर चुके हैं। 1500 मीटर में उन्होंने 3:36.72 सेकंड का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय दर्ज किया था। वहीं, अविनाश साबले 3000 मीटर स्टीपलचेज में चौथे स्थान पर रहने के बाद इस स्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे। सोमवार को वह पदक से मामूली अंतर से चूक गए थे। गुलवीर और साबले के प्रदर्शन पर भारत की एथलेटिक्स में आखिरी पदक उम्मीदें टिकी होंगी।

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed