यूपी कांस्टेबल: मेरठ-गोरखपुर और गाजियाबाद समेत कई जगह फिजिकल टेस्ट टला, एक अक्तूबर को होना था, अब इस दिन होगा
UP Police Constable Physical Dates Changed: यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने कांस्टेबल भर्ती के फिजिकल टेस्ट की तारीखों में बदलाव किया है। 1 अक्तूबर को होने वाले फिजिकल टेस्ट की तारीख 9 पीएसी वाहिनियों के लिए बदल दिया गया है। पूरी जानकारी पढ़ें...
विस्तार
UP Police Constable Physical Dates: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के फिजिकल टेस्ट में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने आरक्षी (सिपाही) नागरिक पुलिस भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा के शेड्यूल में बदलाव किया है। 1 अक्तूबर को होने वाली परीक्षा कुछ केंद्रों के लिए अब 8 अक्तूबर को आयोजित की जाएगी।
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती की दौड़ परीक्षा की तिथि में बदलाव
बारिश के कारण 9 केंद्रों पर 01.10.2026 को होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा अब 08.10.2026 को आयोजित की जाएगी
- प्रभावित 09 केंद्र: फतेहपुर, बरेली, मुरादाबाद, गोरखपुर, कानपुर, मेरठ, गाजियाबाद, आजमगढ़ और मिर्जापुर
- यथावत केंद्र (06 केंद्र): प्रयागराज, झांसी, लखनऊ (35वीं वाहिनी), डा० शकुन्तला मिश्रा पुर्नवास विश्वविद्यालय (लखनऊ), रायबरेली और अलीगढ़ में परीक्षा पूर्व निर्धारित शेड्यूल (01.10.2026) के अनुसार ही होगी
जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा 08.10.2026 को तय की गई है, उनके संशोधित प्रवेश-पत्र 30.09.2026 को भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।