फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   ISRO Scientist Engineer Recruitment 2026, Apply Through GATE 2025/2026 Scores, Check Salary, Eligibility

ISRO Vacancy: इसरो में इंजीनियरों के लिए बिना लिखित परीक्षा भर्ती, GATE स्कोर से होगा चयन; 56,100 शुरुआती वेतन

Tue, 28 Jul 2026 12:08 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Tue, 28 Jul 2026 12:08 PM IST
सार

ISRO Recruitment 2026: इसरो ने साइंटिस्ट/इंजीनियर के 92 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन 28 जुलाई से 17 अगस्त 2026 तक होंगे। चयन GATE 2025/2026 स्कोर और इंटरव्यू के आधार पर होगा। चयनित उम्मीदवारों को लेवल-10 के तहत 56,100 रुपये शुरुआती बेसिक वेतन मिलेगा।
 

विज्ञापन
ISRO Scientist Engineer Recruitment 2026, Apply Through GATE 2025/2026 Scores, Check Salary, Eligibility
ISRO Scientist Engineer Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार

ISRO Recruitment 2026: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने साइंटिस्ट/इंजीनियर 'SC' के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती इसरो केंद्रीकृत भर्ती बोर्ड (ICRB) के माध्यम से की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 28 जुलाई 2026 से शुरू होकर 17 अगस्त 2026 तक चलेगी।

विज्ञापन


इस भर्ती में इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चर की विभिन्न शाखाओं के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयन GATE 2025 या GATE 2026 के स्कोर और इंटरव्यू के आधार पर होगा। इसके लिए अलग से कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी।

विज्ञापन

नोट कर लें ये सभी महत्वपूर्ण तिथियां

विवरण तिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू 28 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2026
शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 19 अगस्त 2026

कितने पदों पर होगी भर्ती?

विषय पद
इलेक्ट्रॉनिक्स 34
मैकेनिकल 26
कंप्यूटर साइंस 13
सिविल 10
इलेक्ट्रिकल 4
रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग 2
आर्किटेक्चर 2
सिविल (PRL) 1
कुल 92

इन पदों पर नियुक्ति बेंगलुरु, हैदराबाद, अहमदाबाद, श्रीहरिकोटा, तिरुवनंतपुरम, महेंद्रगिरि सहित इसरो के विभिन्न केंद्रों में की जा सकती है।
 
विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता क्या चाहिए?

  • संबंधित शाखा में बीई/बीटेक या समकक्ष डिग्री
  • न्यूनतम 65 प्रतिशत अंक या 10-पॉइंट स्केल पर 6.84 सीजीपीए
  • डिग्री विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित अवधि में पूरी होनी चाहिए

किस वर्ष का GATE स्कोर चाहिए?

उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में GATE 2025 या GATE 2026 का वैध स्कोर होना जरूरी है।

विषय GATE पेपर
इलेक्ट्रॉनिक्स EC
मैकेनिकल ME
कंप्यूटर साइंस CS
सिविल CE
इलेक्ट्रिकल EE
रेफ्रिजरेशन एवं AC ME
आर्किटेक्चर AR

 

आयु सीमा क्या तय की गई है?

17 अगस्त 2026 के अनुसार अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है।

  • सामान्य/EWS: जन्म 18 अगस्त 1998 या उसके बाद
  • OBC: जन्म 18 अगस्त 1995 या उसके बाद
  • SC/ST: जन्म 18 अगस्त 1993 या उसके बाद


आरक्षित वर्गों और सरकारी कर्मचारियों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।

इसरो साइंटिस्ट/इंजीनियर को कितनी सैलरी मिलती है?

चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-10 के तहत 56,100 रुपये प्रति माह का शुरुआती बेसिक वेतन मिलेगा। इसके अलावा उन्हें मिलेगा-

  • महंगाई भत्ता (DA)
  • मकान किराया भत्ता (HRA)
  • परिवहन भत्ता
  • चिकित्सा सुविधा
  • समूह बीमा
  • एलटीसी
  • सीमित आवास सुविधा
  • नई पेंशन योजना/यूनिफाइड पेंशन स्कीम का लाभ

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन प्रक्रिया इस प्रकार होगी-

  • GATE स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग (1:7 अनुपात)
  • व्यक्तिगत इंटरव्यू
  • अंतिम मेरिट सूची


अंतिम चयन में GATE स्कोर को 50% और इंटरव्यू को 50% वेटेज दिया जाएगा।

करियर ग्रोथ

  • इसरो में वैज्ञानिकों और इंजीनियरों के लिए Merit Promotion Scheme लागू है।
  • इसके तहत पदोन्नति केवल रिक्त पदों पर निर्भर नहीं करती, बल्कि कर्मचारी के प्रदर्शन के आधार पर समय-समय पर समीक्षा करके दी जाती है।
  • इससे बेहतर प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को तेजी से आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।



ISRO Scientist Engineer Recruitment 2026 Notice - PDF

आवेदन शुल्क

श्रेणी शुल्क
सामान्य/OBC/EWS 250 रुपये
महिला, SC, ST, दिव्यांग, पूर्व सैनिक शुल्क से छूट


शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से भारकोष (Bharatkosh) पोर्टल पर किया जा सकेगा।

आवेदन कैसे करें?

  • इसरो की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • 28 जुलाई से 17 अगस्त 2026 के बीच ऑनलाइन आवेदन करें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और GATE स्कोरकार्ड अपलोड करें।
  • आवेदन जमा करने के बाद उसका प्रिंट सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed