फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Babar Azam Accepted Test Captaincy on Condition of Getting All-Format Leadership: Report

पाकिस्तान क्रिकेट में हाईवोल्टेज ड्रामा: बाबर ने टेस्ट कप्तान बनने के लिए PCB के सामने रखी क्या शर्त? मचा बवाल

Tue, 28 Jul 2026 01:30 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 28 Jul 2026 01:30 PM IST
सार

एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बाबर आजम ने पाकिस्तान की टेस्ट टीम की कप्तानी तभी स्वीकार की, जब उन्हें भविष्य में तीनों फॉर्मेट की कप्तानी सौंपने का भरोसा दिया गया। रिपोर्ट के अनुसार, चयनकर्ताओं ने कहा कि यदि पाकिस्तान वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दौरे पर अच्छा प्रदर्शन करता है तो बाबर को सभी फॉर्मेट की कप्तानी मिल सकती है।

विज्ञापन
Babar Azam Accepted Test Captaincy on Condition of Getting All-Format Leadership: Report
बाबर आजम - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम को लेकर एक बड़ा दावा सामने आया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, बाबर ने टेस्ट टीम की कप्तानी तभी स्वीकार की, जब उन्हें भविष्य में तीनों फॉर्मेट की कप्तानी सौंपने का आश्वासन दिया गया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने हाल ही में उन्हें टेस्ट टीम की कमान सौंपी है।
विज्ञापन

चयनकर्ताओं के सामने रखी यह शर्त
टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, टेस्ट कप्तान की घोषणा से पहले दो चयनकर्ताओं ने बाबर आजम से मुलाकात की थी। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि बाबर ने साफ कहा था कि वह सिर्फ टेस्ट टीम के कप्तान नहीं बनना चाहते, बल्कि उनका लक्ष्य तीनों फॉर्मेट में पाकिस्तान की कप्तानी करना है। रिपोर्ट के मुताबिक, चयनकर्ताओं ने उन्हें भरोसा दिलाया कि अगर पाकिस्तान वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों में अच्छा प्रदर्शन करता है, तो उन्हें वनडे और टी20 टीम की कप्तानी भी सौंपी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शान मसूद के खराब प्रदर्शन के बाद बदला फैसला
रिपोर्ट में कहा गया है कि मौजूदा टेस्ट कप्तान शान मसूद के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद चयनकर्ताओं के पास बाबर आजम से बेहतर विकल्प नहीं था। दिसंबर 2023 से कप्तानी संभालने वाले शान मसूद की अगुआई में पाकिस्तान ने 16 टेस्ट खेले, जिनमें से 12 में टीम को हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सलमान आगा ने ठुकराया प्रस्ताव
रिपोर्ट के मुताबिक, चयनकर्ताओं ने सबसे पहले सलमान आगा से टेस्ट कप्तानी संभालने का प्रस्ताव रखा था। हालांकि उन्होंने यह जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया। बताया गया कि टीम के खराब माहौल और लगातार कमजोर प्रदर्शन को देखते हुए उन्होंने यह जिम्मेदारी नहीं ली। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद सलमान आगा की कप्तानी की भी आलोचना हुई थी।

पहले भी ठुकरा चुके थे एक फॉर्मेट की कप्तानी
रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि नवंबर 2023 में जब बाबर आजम ने तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ी थी, तब उन्हें केवल एक फॉर्मेट की कप्तानी जारी रखने का प्रस्ताव मिला था। हालांकि उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया, क्योंकि वह किसी एक फॉर्मेट के बजाय सभी फॉर्मेट की कप्तानी करना चाहते थे।

फिलहाल वनडे कप्तान हैं शाहीन अफरीदी
इस समय पाकिस्तान की वनडे टीम की कमान तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी के पास है। हालांकि रिपोर्ट में पूर्व बल्लेबाज बासित अली के हवाले से दावा किया गया है कि भविष्य में बाबर आजम को फिर से तीनों फॉर्मेट की कप्तानी सौंपी जा सकती है। उनका मानना है कि यदि परिस्थितियां बदलीं तो बाबर पाकिस्तान के अगले ऑल-फॉर्मेट कप्तान बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed