फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   India Announce Test Squad For Sri Lanka Tour, Saransh Jain Earns Maiden Call-Up

IND vs SL Test: श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का एलान, किसकी हुई वापसी और किस नए खिलाड़ी को मिला मौका?

Tue, 28 Jul 2026 09:11 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 28 Jul 2026 09:11 AM IST
सार

बीसीसीआई ने 15 अगस्त से शुरू होने वाली श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। शुभमन गिल को कप्तान और केएल राहुल को उपकप्तान बनाया गया है। मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन को पहली बार टेस्ट टीम में जगह मिली है। वहीं साई सुदर्शन और जसप्रीत बुमराह का चयन फिटनेस क्लियरेंस के अधीन रहेगा।

विज्ञापन
India Announce Test Squad For Sri Lanka Tour, Saransh Jain Earns Maiden Call-Up
भारतीय टीम - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी। दोनों देशों के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से होगी। टीम की कमान एक बार फिर शुभमन गिल के हाथों में सौंपी गई है, जबकि अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल को उपकप्तान बनाया गया है।

विज्ञापन

India Announce Test Squad For Sri Lanka Tour, Saransh Jain Earns Maiden Call-Up
सारांश जैन - फोटो : Twitter

सारांश जैन टीम में नया चेहरा
 

  • इस टीम में सबसे चौंकाने वाला चयन सारांश जैन का है, जिन्हें पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।
  • घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाले इस ऑलराउंडर को पहली बार सीनियर टीम से बुलावा मिला है।
  • विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल संभालेंगे। बल्लेबाजी में यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल को भी जगह मिली है।
  • ऑलराउंडर के रूप में रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और मानव सुथार टीम का हिस्सा हैं। 
  • बीसीसीआई ने स्पष्ट किया कि वॉशिंगटन सुंदर पहले टेस्ट के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे, इसलिए उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

India Announce Test Squad For Sri Lanka Tour, Saransh Jain Earns Maiden Call-Up
जसप्रीत बुमराह - फोटो : ANI

बुमराह-सुदर्शन का चयन सब्जेक्ट टू फिटनेस
तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई जसप्रीत बुमराह करेंगे। उनके साथ मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बराड़ को भी टीम में शामिल किया गया है। हालांकि, बीसीसीआई ने स्पष्ट किया है कि साई सुदर्शन और जसप्रीत बुमराह की उपलब्धता बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) से फिटनेस मंजूरी मिलने पर निर्भर करेगी।

किन खिलाड़ियों की हुई टेस्ट टीम में वापसी
भारत ने पिछला टेस्ट अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था। उस टीम से तुलना करें तो नीतीश रेड्डी, हर्ष दुबे, वॉशिंगटन सुंदर मौजूदा टीम का हिस्सा नहीं हैं। वहीं, रवींद्र जडेजा और बुमराह की टेस्ट टीम में वापसी हुई है। हालांकि, बुमराह का खेलना अभी तय नहीं है। इसके अलावा सारांश नया चेहरा हैं। जडेजा ने पिछला टेस्ट पिछले साल नवंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बरसापारा स्टेडियम में खेला था। वह काफी लंबे समय बाद वापसी कर रहे हैं। उनका पिछला अंतरराष्ट्रीय मैच इस साल जनवरी में आया था।

विज्ञापन

India Announce Test Squad For Sri Lanka Tour, Saransh Jain Earns Maiden Call-Up
शुभमन गिल-गौतम गंभीर - फोटो : PTI

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम
 

  • कप्तान: शुभमन गिल
  • उपकप्तान: केएल राहुल
  • यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह*, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन।


(*) साई सुदर्शन और जसप्रीत बुमराह का चयन सब्जेक्ट टू फिटनेस है, यानी बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) से फिटनेस मंजूरी मिलने के बाद ही खेल सकेंगे।
 

 

India Announce Test Squad For Sri Lanka Tour, Saransh Jain Earns Maiden Call-Up
भारतीय टीम - फोटो : PTI

भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज 2026 का कार्यक्रम

मैच तारीख स्थान
पहला टेस्ट 15-20 अगस्त 2026 गॉल
दूसरा टेस्ट 23-27 अगस्त 2026 कोलंबो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed