{"_id":"6a677ad539207ac6f102c70f","slug":"sri-lankan-court-refused-bail-lanka-premier-league-franchise-jaffna-kings-co-owner-manjot-kalra-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"LPL: एलपीएल फ्रेंचाइजी जाफना किंग्स के सह मालिक कालरा को नहीं मिली राहत, अदालत ने जमानत याचिका की खारिज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
LPL: एलपीएल फ्रेंचाइजी जाफना किंग्स के सह मालिक कालरा को नहीं मिली राहत, अदालत ने जमानत याचिका की खारिज
Mon, 27 Jul 2026 09:05 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 27 Jul 2026 09:05 PM IST
सार
श्रीलंका प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी जाफना किंग्स के सह-मालिक मनजोत कालरा को श्रीलंका की एक अदालत से राहत नहीं मिली है। खराब सेहत का हवाला देते हुए बचाव पक्ष ने कालरा की जमानत की अपील की थी, लेकिन अदालत ने इसे खारिज कर दिया।
विज्ञापन
एलपीएल
- फोटो : X
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीलंका की एक अदालत ने सोमवार को मैच फिक्सिंग के कथित मामले में लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) फ्रेंचाइजी जाफना किंग्स के सह-मालिक मनजोत कालरा सहित गिरफ्तार दो भारतीय नागरिकों की जमानत याचिका खारिज कर दी। मनजोत कालरा और युवराज पुष्पा को 17 जुलाई को गिरफ्तार किए जाने के बाद 31 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। दोनों ने कोलंबो के मुख्य मजिस्ट्रेट असांगा एस. बोडारागामा की अदालत में समय से पहले जमानत देने की गुहार लगाई थी।
तबीयत खराब का दिया हवाला
बचाव पक्ष के वकील के डब्ल्यू एस फर्नांडो ने दलील दी कि दोनों आरोपियों की तबीयत खराब है, इसलिए उन्हें जमानत दी जानी चाहिए। अभियोजन पक्ष ने इसका विरोध करते हुए कहा कि खेलों से जुड़े अपराधों की रोकथाम के लिए गठित श्रीलंका पुलिस की विशेष जांच इकाई की जांच अभी जारी है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने जमानत याचिका खारिज कर दी और न्यायिक हिरासत की अवधि यथावत रखने का आदेश दिया।
कथित भ्रष्टाचार की शिकायत श्रीलंका के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों भानुका राजपक्षे, अविष्का फर्नांडो और दुनिथ वेलालागे ने दर्ज कराई थी। अदालत को यह भी बताया गया कि इस मामले में दो अन्य स्थानीय क्रिकेटरों ने भी शिकायतकर्ताओं का साथ दिया है। पांच फ्रेंचाइजी और 24 मैचों वाली लंका प्रीमियर लीग का आयोजन 17 जुलाई से आठ अगस्त तक किया जा रहा है।