फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sri Lankan court refused bail Lanka Premier League franchise Jaffna Kings co-owner Manjot Kalra

LPL: एलपीएल फ्रेंचाइजी जाफना किंग्स के सह मालिक कालरा को नहीं मिली राहत, अदालत ने जमानत याचिका की खारिज

Mon, 27 Jul 2026 09:05 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 27 Jul 2026 09:05 PM IST
सार

श्रीलंका प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी जाफना किंग्स के सह-मालिक मनजोत कालरा को श्रीलंका की एक अदालत से राहत नहीं मिली है। खराब सेहत का हवाला देते हुए बचाव पक्ष ने कालरा की जमानत की अपील की थी, लेकिन अदालत ने इसे खारिज कर दिया।

विज्ञापन
Sri Lankan court refused bail Lanka Premier League franchise Jaffna Kings co-owner Manjot Kalra
एलपीएल - फोटो : X

विस्तार

श्रीलंका की एक अदालत ने सोमवार को मैच फिक्सिंग के कथित मामले में लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) फ्रेंचाइजी जाफना किंग्स के सह-मालिक मनजोत कालरा सहित गिरफ्तार दो भारतीय नागरिकों की जमानत याचिका खारिज कर दी। मनजोत कालरा और युवराज पुष्पा को 17 जुलाई को गिरफ्तार किए जाने के बाद 31 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। दोनों ने कोलंबो के मुख्य मजिस्ट्रेट असांगा एस. बोडारागामा की अदालत में समय से पहले जमानत देने की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन


तबीयत खराब का दिया हवाला
बचाव पक्ष के वकील के डब्ल्यू एस फर्नांडो ने दलील दी कि दोनों आरोपियों की तबीयत खराब है, इसलिए उन्हें जमानत दी जानी चाहिए। अभियोजन पक्ष ने इसका विरोध करते हुए कहा कि खेलों से जुड़े अपराधों की रोकथाम के लिए गठित श्रीलंका पुलिस की विशेष जांच इकाई की जांच अभी जारी है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने जमानत याचिका खारिज कर दी और न्यायिक हिरासत की अवधि यथावत रखने का आदेश दिया। 
विज्ञापन


कथित भ्रष्टाचार की शिकायत श्रीलंका के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों भानुका राजपक्षे, अविष्का फर्नांडो और दुनिथ वेलालागे ने दर्ज कराई थी। अदालत को यह भी बताया गया कि इस मामले में दो अन्य स्थानीय क्रिकेटरों ने भी शिकायतकर्ताओं का साथ दिया है। पांच फ्रेंचाइजी और 24 मैचों वाली लंका प्रीमियर लीग का आयोजन 17 जुलाई से आठ अगस्त तक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed