फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2020: दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों में हो रही हैं भर्तियां, आप भी कर सकते हैं आवेदन

Wed, 09 Dec 2020 05:13 PM IST
शुभांगी गुप्ता जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Wed, 09 Dec 2020 05:13 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri 2020 LIVE: सरकारी नौकरी के लिए किए जाने वाले आवेदनों की संख्या से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आज के युवाओं में सरकारी नौकरी पाने की कितनी चाह है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहें उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। 10वीं, 12वीं पास और स्नातकों के लिए बंपर भर्तियां निकालीं गई हैं। यहां हम amarujala.com आपको न सिर्फ खबरों से रू-ब-रू कराएंगे, बल्कि आवेदन से संबंधित सभी जानकारियों को प्राप्त करने के लिए नोटिफिकेशन लिंक भी दे रहे हैं। तो सरकारी नौकरी की हर अपडेट जानने के लिए हमसे जुड़े रहें। साथ ही अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। पढ़ते हैं आगे...

विज्ञापन
LIVE Sarkari Naukri Updates 2020 today in Hindi: Apply for National Sugar Institute, BSUSC, UPPCL and DRDO
Sarkari Naukri Live - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

05:04 PM, 09-Dec-2020

4638 पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, छूट न जाए मौका

BSUSC: बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग ने एक नोटिफिकेशन जारी किया था। राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों में 4638 सहायक प्रोफेसर के रिक्त पदों पर भर्तियां हो रही हैं। आवेदन की अंतिम तिथि को एक बार फिर 02 दिसंबर से बढ़ाकर 10 दिसंबर, 2020 तक कर दिया गया था। वहीं आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 24 दिसंबर निर्धारित की गई है। इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। इतना ही नहीं 58000 तक सैलरी भी निर्धारित की गई है। तो फिर देर किस बात की, तुरंत करें आवेदन।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन
(Apply Online)
04:38 PM, 09-Dec-2020

12वीं पास के लिए उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी

NSI: नेशनल शुगर इंस्टीट्यूड ऑफ इंडिया में ड्रॉट्समैन की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए यह बेहतरीन मौका है। इतना ही नहीं 80,000 से ज्यादा तक सैलरी भी मिलेगी। इच्छुक उम्मीदवार 28 दिसंबर तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।

नोटिफिकेशन और एप्लीकेशन फॉर्म लिंक
विज्ञापन
03:47 PM, 09-Dec-2020

SBI में आवेदन करने के लिए एक दिन बाकी

State Bank of India में अपरेंटिस के 8500 पदों पर बंपर भर्तियां चल रही हैं। 20 से 28 वर्ष के उम्मीदवार आवेदन करने के योग्य होंगे। स्नातक की डिग्री है तो आज अभी तुरंत करें आवेदन। आवेदन के लिए बस एक ही दिन बाकी हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया कल यानि 10 दिसंबर, 2020 को समाप्त हो जाएगी। चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और स्थानीय भाषा के टेस्ट पर आधारित होगा। तो फिर देर किस बात की, नोटिफिकेशन लिंक से लें पूरी जानकारी और नीचे दिए लिंक से करें आवेदन।
(Apply Online)

ये भी पढ़ें: 
SBI अप्रेंटिसशिप है तीन वर्षीय इंटर्नशिप प्रोग्राम, क्या पर्मानेंट है यह जॉब?
02:33 PM, 09-Dec-2020

लेक्चरर के पदों पर भर्ती के लिए करें आवेदन

UKPSC: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने कई पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 30 दिसंबर, 2020 तक सक्रिय रहेगी। 21 वर्ष से ऊपर वाले उम्मीदवार आवेदन करने के योग्य होंगे। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। 

(Apply Online)
नोटिफिकेशन लिंक
01:41 PM, 09-Dec-2020

ऑफिसर के पदों पर नौकरियां, 92000 तक सैलरी

OSSSC: ओडिशा सब-ऑर्डिनेट स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड में 6000 से भी ज्यादा पदों पर बंपर भर्तियां चल रही हैं। नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया 07 दिसंबर, 2020 से शुरू हो चुकी है। इस नौकरी के लिए 21 से 32 वर्ष तक की आयु वाले उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इससे अधिक जानकारी के ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

Apply Online
12:54 PM, 09-Dec-2020

DRDO डेबेल फैलोशिप, आज ही करें आवेदन

DRDO के इंस्टीट्यूट डिफेंस बायोइंजीनियरिंग एंड इलेक्ट्रोमेडिकल लैबोरेट्री (DEBEL) में जूनियर रिसर्च फैलो (JRF) के रिक्त पदों पर भर्तियां हो रही हैं। यदि आपने मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, पॉलिमर साइंस एंड टेक्नॉलोजी आदि चुनिंदा विषयों में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन किया है तो इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। फैलोज को एचआरए के अलावा 31000 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। खास बात यह है कि इन पदों पर नौकरी के लिए आपको किसी लिखित परीक्षा का सामना नहीं करना होगा, मात्र एक ऑनलाइन इंटरव्यू के बेसिस पर ही सेलेक्शन होगा। तो फिर देर किस बात की, 20 दिसंबर, 2020 से पहले ही आवेदन प्रक्रिया को जल्द पूरा करें।

नोटिफिकेशन लिंक 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:16 PM, 09-Dec-2020

स्नातकों के लिए नौकरियां, सैलरी पैकेज सुनकर हो जाएंगे खुश

NBCC: राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम लिमिटेड में कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स (सिविल या इलेक्ट्रिकल) के लिए यह शानदार मौका है। आवेदन की अंतिम तिथि 15 दिसंबर, 2020 निर्धारित की गई है। 35 वर्ष तक की आयु वाले उम्मीदवार आवेदन करने के योग्य होंगे। खास बात यह है कि उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना पढ़ें।

आधिकारिक अधिसूचना
(Apply Online)
10:54 AM, 09-Dec-2020

ग्रेजुएट्स के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी में नौकरियां

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी एएआई की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन सभी पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 दिसंबर से शुरू होगी। खास बात है कि इन पदों पर 60 हजार से लेकर 1 लाख 80 हजार रुपये तक सैलरी निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
10:26 AM, 09-Dec-2020

केंद्र सरकार में नौकरियां, बेहतरीन सैलरी भी

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने कंसल्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों को कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। मात्र एक इंटरव्यू के आधार पर सेलेक्शन होगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन 18 दिसंबर, 2020 से पहले कर सकते हैं। उम्मीदवारों को 60,000 से 80,000 तक प्रति महीना सैलरी मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें। 

Apply Online
10:05 AM, 09-Dec-2020

दिल्ली में सरकारी नौकरी

दिल्ली में सरकारी नौकरी का यह शानदार मौका है। AIIMS Delhi ने जूनियर रेसिडेंट के कई रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। ध्यान दें कि आवेदन प्रक्रिया कल यानि 10 दिसंबर, 2020 को समाप्त हो रही है। अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए किसी प्रकार का आवेदन शुल्क भी नहीं देना होगा। इतना ही नहीं, उम्मीदवारों का चयन मात्र एक इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। तो फिर देर किस बात की, तुरंत नीचे दिए लिंक से करें आवेदन।

नोटिफिकेशन लिंक
Apply Online
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed