पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MPESB Recruitment 2026: 2,784 Agriculture Extension Officer Vacancies Announced, Apply Now

MPESB: कृषि विस्तार अधिकारी के लिए आज से आवेदन शुरू, क्या आप कृषि में हैं ग्रेजुएट? अभी भरें फॉर्म

Fri, 03 Jul 2026 01:14 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Fri, 03 Jul 2026 01:14 PM IST
सार

MP Recruitment 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने ग्रुप-2 सब-ग्रुप-1 के तहत कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके लिए आज से आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथियों के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
MPESB Recruitment 2026: 2,784 Agriculture Extension Officer Vacancies Announced, Apply Now
MPESB Agriculture Extension Officer - फोटो : AI

विस्तार

MPESB Agriculture Extension Officer: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB), भोपाल ने किसान कल्याण और कृषि विकास विभाग के अंतर्गत ग्रुप-2, सब-ग्रुप-1 कृषि विस्तार अधिकारी पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 2,784 रिक्तियां भरी जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार 17 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

  • आवेदन की अंतिम तिथि तक अभ्यर्थी के पास निर्धारित शैक्षणिक योग्यता होना आवश्यक होगा। 
  • आवेदन की अंतिम तिथि तक उम्मीदवार के पास निर्धारित शैक्षणिक योग्यता होना अनिवार्य है।
  • अनारक्षित (UR) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
  • SC/ST/OBC/EWS/PwD, महिला उम्मीदवार, पूर्व सैनिक एवं संविदा कर्मचारी न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष की आयु तक आवेदन कर सकते हैं।
  • विज्ञापन
  • पूर्व सैनिकों को सेवा अवधि के अनुसार अतिरिक्त आयु छूट का लाभ भी मिलेगा।
  • आयु में छूट मध्य प्रदेश शासन के प्रचलित नियमों के अनुसार पात्र अभ्यर्थियों को प्रदान की जाएगी।

आवेदन शुल्क

मध्य प्रदेश कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती 2026 के लिए अनारक्षित (UR) वर्ग के उम्मीदवारों को 500 परीक्षा शुल्क देना होगा, जबकि मध्य प्रदेश के निवासी अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) एवं दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 250 निर्धारित किया गया है। 

कैसे होगा चयन?

मध्य प्रदेश कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से किया जाएगा, जिसमें 200 वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे और कुल 200 अंक निर्धारित होंगे। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेज़ों का संबंधित विभाग द्वारा सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद अंतिम चरण में मेडिकल फिटनेस परीक्षा होगी, जिसमें शारीरिक रूप से फिट पाए जाने वाले उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

आवेदन कैसे करें?

  • मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • नए उम्मीदवार पहले अपना पंजीकरण (Registration) पूरा करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
  • आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • भरे गए आवेदन पत्र की जांच करने के बाद उसे सबमिट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed