पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UKPSC Lecturer Civics Mains Exam Date Announced, Admit Card to Be Released Tomorrow

UKPSC: यूकेपीएससी लेक्चरर सिविक्स मेंस के लिए परीक्षा तिथि घोषित, कब जारी होगा प्रवेश पत्र? जानें एग्जाम डेट

Fri, 03 Jul 2026 11:10 AM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Fri, 03 Jul 2026 11:10 AM IST
सार

UKPSC Lecturer Civics Admit Card: यूकेपीएससी लेक्चरर सिविक्स मेंस एग्जाम के लिए परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने लेक्चरर (सिविक्स) भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे 4 जुलाई से  आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।  

विज्ञापन
UKPSC Lecturer Civics Mains Exam Date Announced, Admit Card to Be Released Tomorrow
UKPSC - फोटो : freepik

विस्तार

UKPSC Lecturer Civics Exam: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने व्याख्याता (सिविक्स) मुख्य लिखित परीक्षा 2025 के लिए तारीख घोषित कर दी है। यह भर्ती उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (व्याख्याता कैडर ग्रुप-C) सेवा के अंतर्गत आयोजित की जा रही है। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, पहले यह परीक्षा 10 मई 2026 को प्रस्तावित थी। पात्र उम्मीदवार 4 जुलाई 2026 से आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in या ukpsc.net.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

कब होगी परीक्षा?

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने प्रवक्ता (नागरिक शास्त्र) मुख्य लिखित परीक्षा को दोबारा आयोजित करने का फैसला किया है। यह परीक्षा 18 जुलाई 2026 (शनिवार) को दो पालियों में होगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगी। परीक्षा का आयोजन हरिद्वार और हल्द्वानी के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।

विज्ञापन

 
विवरण जानकारी
परीक्षा का नाम प्रवक्ता (नागरिक शास्त्र) मुख्य लिखित परीक्षा
परीक्षा तिथि 18 जुलाई 2026 (शनिवार)
प्रथम पाली सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
द्वितीय पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
परीक्षा प्रकार वस्तुनिष्ठ (Objective Type)
प्रवेश पत्र ऑनलाइन डाउनलोड किए जा सकते हैं
आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in / ukpsc.net.in
पात्र उम्मीदवार औपबंधिक रूप से अर्ह घोषित अभ्यर्थी

श्रुतलेखक सुविधा के लिए क्या करना होगा?

  • जिन दिव्यांग अभ्यर्थियों ने आवेदन करते समय आयोग से श्रुतलेखक (Scribe) की सुविधा मांगी है, उन्हें नियमों के अनुसार यह सुविधा प्रदान की जाएगी।
  • जिन अभ्यर्थियों ने अपना स्वयं का श्रुतलेखक लाने का विकल्प चुना है, उन्हें संबंधित प्रपत्र (परिशिष्ट-4 या परिशिष्ट-5) पूरी तरह भरकर जमा करना होगा।
  • स्वयं श्रुतलेखक लाने वाले अभ्यर्थियों को श्रुतलेखक की दो पासपोर्ट साइज फोटो और उसकी शैक्षणिक योग्यता से संबंधित प्रमाण-पत्र/अंकतालिका भी जमा करनी होगी।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले आयोग कार्यालय में जमा करना अनिवार्य है।
  • जिन अभ्यर्थियों ने आयोग से श्रुतलेखक उपलब्ध कराने का विकल्प चुना है, उन्हें भी संबंधित प्रमाण-पत्र निर्धारित समय सीमा के भीतर आयोग को भेजना होगा।
  • ऐसे अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र हरिद्वार में निर्धारित किया जाएगा।
  • आयोग द्वारा उपलब्ध कराए गए श्रुतलेखक से अभ्यर्थी परीक्षा से 2 दिन पहले आयोग कार्यालय में मिल सकते हैं।
  • 18 जुलाई 2026 की परीक्षा के लिए सभी जरूरी प्रमाण-पत्र और दस्तावेज 08 जुलाई 2026 तक सचिव, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार (पिन-249404) को डाक या अन्य माध्यम से भेजना सुनिश्चित करें।
  • श्रुतलेखक की शैक्षणिक योग्यता का विषय, अभ्यर्थी द्वारा आवेदन किए गए पद/विषय से अलग (Different Subject) होना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed