पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MPESB Group 2 Recruitment 2026: Apply for 2784 Agriculture Extension Officer Posts from July 3

MPESB Group 2: एमपी में एईओ के 2784 पदों पर भर्ती, कौन भर सकता है फॉर्म, क्या है लास्ट डेट? यहां जानें

Thu, 02 Jul 2026 08:16 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Thu, 02 Jul 2026 08:16 PM IST
सार

MPESB AEO Recruitment 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने ग्रुप-2 सब ग्रुप-1 के तहत कृषि विस्तार अधिकारी (AEO) के 2784 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन 3 जुलाई से शुरू होंगे।
 

विज्ञापन
MPESB Group 2 Recruitment 2026: Apply for 2784 Agriculture Extension Officer Posts from July 3
MPESB Agriculture Extension Officer Recruitment - फोटो : AI Generated

विस्तार

MPESB Agriculture Extension Officer Recruitment 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने ग्रुप-2 सब ग्रुप-1 भर्ती परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत कृषि विस्तार अधिकारी (AEO) के 2,784 पद भरे जाएंगे। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 3 जुलाई से 17 जुलाई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन

भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक नजर में

विवरण जानकारी
भर्ती संस्था मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB)
परीक्षा का नाम ग्रुप-2 सब ग्रुप-1 कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा 2026
पद का नाम कृषि विस्तार अधिकारी (AEO)
कुल रिक्तियां 2784
आवेदन शुरू 3 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 17 जुलाई 2026
आवेदन में संशोधन 3 से 22 जुलाई 2026
परीक्षा तिथि 2 अगस्त 2026 से
परीक्षा का माध्यम कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
वेतनमान 25,300 रुपये से 80,500 रुपये प्रतिमाह
आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in

विज्ञापन
विज्ञापन

किस श्रेणी में कितनी वैकेंसी हैं?

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2784 रिक्तियां भरी जाएंगी। इन पदों में विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षण का प्रावधान किया गया है। श्रेणीवार रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:

 

श्रेणी कुल पद
अनारक्षित (UR) 1126
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 444
अनुसूचित जाति (SC) 316
अनुसूचित जनजाति (ST) 122
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 776
कुल 2784

 

विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

उम्मीदवार के पास भर्ती नियमों के अनुसार संबंधित विषय में स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। आवेदन की अंतिम तिथि तक निर्धारित योग्यता पूरी होनी चाहिए।

आयु सीमा

आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर होगी।

 
श्रेणी आयु सीमा
न्यूनतम आयु 18 वर्ष
अधिकतम आयु (सामान्य वर्ग) 40 वर्ष
अधिकतम आयु (आरक्षित वर्ग, महिला, शासकीय कर्मचारी आदि) 45 वर्ष
 

मध्य प्रदेश सरकार के नियमानुसार आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट भी मिलेगी।
 

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन चार चरणों में होगा-

  • कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT)
  • मेरिट सूची
  • संबंधित विभाग द्वारा दस्तावेज सत्यापन
  • अंतिम नियुक्ति

परीक्षा कब और किस समय होगी?

ग्रुप-2 भर्ती परीक्षा 2 अगस्त 2026 से दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।

 
शिफ्ट रिपोर्टिंग समय परीक्षा समय
पहली शिफ्ट सुबह 7:00 से 8:00 बजे सुबह 9:00 से दोपहर 12:00 बजे
दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:30 से 1:30 बजे दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे

 


आधिकारिक नोटिस यहां देखें...

आवेदन शुल्क कितना है?

श्रेणी शुल्क
सामान्य वर्ग 500 रुपये
एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/दिव्यांग (मध्य प्रदेश निवासी) 250 रुपये
एमपी ऑनलाइन कियोस्क शुल्क 60 रुपये
रजिस्टर्ड सिटीजन यूजर पोर्टल शुल्क 20 रुपये

आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • ग्रुप-2 सब ग्रुप-1 भर्ती के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण कर आवेदन फॉर्म भरें।
  • व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें।
  • फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  • आवेदन पत्र जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed