'ये प्रधानमंत्री मोदी के ही बस की बात है'; अन्नू कपूर ने क्यों की ऐसी टिप्पणी? कहा- 'मैं भाजपा के साथ नहीं'
Annu Kapoor Praises PM Modi: अभिनेता अन्नू कपूर ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर टिप्पणी की। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि वे भाजपा के साथ नहीं है। क्या बोले अभिनेता? जानिए?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चर्चित एक्टर अन्नू कपूर ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ की। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ लोगों वाले देश का नेतृत्व करना आसान काम नहीं है। साथ ही अभिनेता ने कहा कि वे देश की भलाई के लिए ईमानदारी से काम करने वाले किसी भी व्यक्ति के साथ हैं, फिर चाहे उनकी राजनीतिक विचारधारा कुछ भी हो।
क्यों बोले- 'ये पीएम मोदी के ही बस की बात है'
अन्नू कपूर ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बारे में बात करते हुए कहा कि भारत जैसे विशाल और विविधतापूर्ण देश का शासन चलाने के लिए असाधारण नेतृत्व की जरूरत होती है। अभिनेता ने कहा, '140 करोड़ की आबादी को लीड करना और मैनेज करना सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ही बस की बात है। यह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के लिए भी मुमकिन है'।
बोले- 'मैं किसी राजनीतिक पार्टी के साथ नहीं'
वे आगे बोले, 'लोग कह सकते हैं कि मैं भारतीय जनता पार्टी का हूं, लेकिन मैं भाजपा के साथ नहीं हूं। मैं इस देश का हूं। जो कोई भी देश की भलाई की बात करता है और अपने काम से उसे साबित करता है, मैं उनके साथ खड़ा हूं। मैं किसी भी पॉलिटिकल पार्टी से जुड़ा नहीं हूं। मैं यह लिखकर देने को तैयार हूं'।
क्या राजनीति में आने की है तैयारी?
अभिनेता ने प्रधानमंत्री के साथ अपनी हालिया मुलाकात के बारे में भी बात की और बताया कि यह मुलाकात उन्हें एक ईमेल भेजने के बाद हुई थी। उन्होंने कहा, 'मैंने बस एक ईमेल लिखा था। मैं उनका बहुत आभारी हूं। उन्होंने तुरंत मुझे फोन किया और मैं उनसे मिला'। अन्नू कपूर से जब पूछा गया कि क्या इस मुलाकात से उनके राजनीति में आने की अटकलें तेज हुई हैं, तो कपूर ने इस बात को खारिज कर दिया और कहा कि उनकी कोई राजनीतिक महत्वाकांक्षा नहीं है। उ
'लोग क्या कहते हैं, फर्क नहीं पड़ता'
उन्होंने कहा, 'लोग क्या कहते हैं, इससे क्या फर्क पड़ता है'। उन्होंने आगे साफ किया कि पीएम मोदी ने उनसे कभी राजनीति में शामिल होने के लिए नहीं कहा। अन्नू कपूर ने कहा, 'बिल्कुल नहीं। हम बस साथ बैठे, बातचीत की और हंसी-मजाक किया। यह एक शानदार मुलाकात थी। उन्हें पता है कि मेरा कोई निजी स्वार्थ नहीं है और मुझे पता है कि मैं उनसे किसी स्वार्थी वजह से मिलने नहीं गया था। वे मेरे देश के प्रधानमंत्री हैं'।