{"_id":"6a4799f4a8338bc09e09090f","slug":"amitabh-bachchan-reflects-on-working-2-to-3-shifts-a-day-across-multiple-films-2026-07-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस डर से अमिताभ बच्चन करते थे 2 से 3 शिफ्ट में काम, किरदार के लिए तैयारी को लेकर नए कलाकारों की तारीफ की","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
इस डर से अमिताभ बच्चन करते थे 2 से 3 शिफ्ट में काम, किरदार के लिए तैयारी को लेकर नए कलाकारों की तारीफ की
Fri, 03 Jul 2026 04:46 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Fri, 03 Jul 2026 04:46 PM IST
सार
Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने बताया है कि वह एक वक्त में कितनी फिल्मों में काम करते थे। उन्होंने यह भी बताया है कि उन्होंने इतना कठिन शेड्यूल क्यों अपनाया। उन्होंने आज के कलाकारों की भी तारीफ की है।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन
- फोटो : अमिताभ बच्चन ब्लॉग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन अक्सर अपने ब्लॉग पर अपने अनुभव शेयर किया करते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने शानदार करियर के सबसे व्यस्त दौर के अनुभव को शेयर किया है। उन्होंने बताया कि वह अक्सर एक साथ कई फिल्मों पर काम करते थे। उन्होंने माना कि उनके इतने व्यस्त शेड्यूल की वजह, यह डर था कि अगर उन्होंने प्रोजेक्ट्स ठुकरा दिए, तो शायद उन्हें एक्टिंग के मौके मिलने बंद हो जाएं।
विज्ञापन
कैसे बदला फिल्में बनाने का तरीका?
अपने ब्लॉग पर अमिताभ बच्चन ने बताया कि अब फिल्में बनाने का तरीका बदला है। आज के दौर में कलाकार अपने किरदारों की तैयारी में काफी समय देते हैं। हालांकि, उनके शुरुआती दिनों में इतनी ज्यादा तैयारी करना मुमकिन नहीं था, क्योंकि कलाकार लगातार कई फिल्मों में काम कर रहे होते थे।
यह खबर भी पढ़ें: 'खुद ही टिकट खरीदे', क्या दिव्या खोसला ने 'अल्फा' को लेकर आलिया भट्ट पर किया तंज? जानें वायरल पोस्ट की सच्चाई

अमिताभ ने नए कलाकारों की तारीफ की
पुराने और आज के समय के फर्क के बारे में बात करते हुए अमिताभ ने आज के एक्टर्स के कमिटमेंट की तारीफ की। उन्होंने माना कि आज के कलाकार शूटिंग शुरू होने से पहले अपने किरदारों को समझने में काफी मेहनत करते हैं।
उन्होंने लिखा ''तैयारी' शब्द या इसका मतलब मेरी पीढ़ी और उससे पहले की पीढ़ी के लिए अनजान था। अब यह आम बोलचाल का शब्द बन गया है, जहां कोई भी काम शुरू करने से पहले उसकी तैयारी करता है।'

एक साथ 10-15 फिल्मों में करते थे काम
अमिताभ को यह भी याद है कि कुछ ही घंटों के अंदर बिल्कुल अलग-अलग किरदारों के बीच स्विच करना कितना मुश्किल होता था। उनके अनुसार, उनके जमाने के एक्टर अक्सर एक साथ 10 से 15 फिल्मों में काम करते थे, जिससे हर किरदार के लिए अच्छी तरह तैयारी करना लगभग नामुमकिन था।
उन्होंने लिखा 'अच्छा और प्रभावशाली लेकिन पुराने अच्छे दिनों में जब हम सभी एक ही समय में 10 से 15 फिल्मों में काम करते थे- कई बार एक ही दिन में दो या तीन फिल्मों में- तो एक फिल्म की तैयारी करना नामुमकिन होता था।'

- फोटो : अमिताभ बच्चन के ब्लॉग से साभार
अमिताभ क्यों करते थे मेहनत?
अमिताभ ने यह भी बताया कि उन्होंने इतनी थका देने वाली रूटीन को खुशी-खुशी क्यों अपनाया। उन्होंने माना कि भविष्य को लेकर अनिश्चितता ने उन्हें हर मौके के लिए हां कहने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा 'अगर मैंने वह सारा काम स्वीकार नहीं किया होता, तो मुझे हमेशा यह चिंता रहती कि क्या मुझे भविष्य में मौके मिलेंगे। इसलिए मैंने हर रोल की जरूरत के हिसाब से खुद को ढाल लिया।'

अमिताभ का वर्कफ्रंट
अपने डेब्यू के पांच दशक से भी ज्यादा समय बाद भी, अमिताभ बच्चन भारतीय सिनेमा के सबसे सक्रिय सितारों में से एक बने हुए हैं। हाल ही में उन्हें 'कल्कि 2898 एडी' में देखा गया और वह 'कौन बनेगा करोड़पति' को होस्ट करना भी जारी रखे हुए हैं।