सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna High Court Announces Computer Operator Recruitment for Graduates

Patna HC Jobs: ग्रेजुएट्स के लिए मौका, हाई कोर्ट में कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती; इतनी होनी चाहिए टाइपिंग स्पीड

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Thu, 16 Apr 2026 04:44 PM IST
विज्ञापन
सार

Patna HC Recruitment Notification: पटना हाईकोर्ट में कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर भर्ती निकली है, जो ग्रेजुएट युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है। इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास निर्धारित टाइपिंग स्पीड होना जरूरी है।

Patna High Court Announces Computer Operator Recruitment for Graduates
उच्च न्यायालय पटना - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार

Patna HC Computer Operator Recruitment: पटना उच्च न्यायालय ने कंप्यूटर ऑपरेटर-सह-टाइपिस्ट (ग्रुप-सी) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत कुल 48 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 17 अप्रैल 2026 से 16 मई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Trending Videos

 
श्रेणी (Category) कुल पदों की संख्या महिलाओं के लिए क्षैतिज आरक्षण (Women Reservation)
अनारक्षित (UR) 22 + 1 (गतिशील रूप से विकलांग वर्ग का बैकलॉग) 07
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 04 01
पिछड़ा वर्ग (BC) 05 02
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) 09 03
अनुसूचित जाति (SC) 07 02
कुल (Total) 47 + 1 (गतिशील रूप से विकलांग वर्ग का बैकलॉग) 15

जानें आवेदन की सभी शर्तें

  • इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होना जरूरी है। इसके साथ ही कंप्यूटर एप्लीकेशन में कम से कम 6 महीने का डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स भी आवश्यक है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • उम्मीदवार के पास टाइपिंग का ज्ञान भी होना चाहिए। अंग्रेजी में 40 शब्द प्रति मिनट और हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड का प्रमाण पत्र जरूरी है।
  • इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2026 के अनुसार 18 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यानी आवेदक की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 37 वर्ष होनी जरूरी है।
  • आरक्षित वर्ग (एससी, एसटी, ओबीसी, पीडब्ल्यूडी आदि) के उम्मीदवारों को बिहार सरकार के नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसकी पूरी जानकारी विस्तृत अधिसूचना में दी जाएगी।

Selection Process: चयन प्रक्रिया 

पटना हाईकोर्ट में कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती की चयन प्रक्रिया में कई चरण शामिल हैं। सबसे पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके बाद अंग्रेजी और हिंदी कंप्यूटर टाइपिंग परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें उम्मीदवारों की टाइपिंग स्पीड और सटीकता की जांच की जाएगी।

अंतिम चरण में उम्मीदवारों का साक्षात्कार (Interview) लिया जाएगा। यदि आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की संख्या बहुत अधिक होती है, तो लिखित परीक्षा से पहले एक स्क्रीनिंग या प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जा सकती है, ताकि योग्य उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए शॉर्टलिस्ट किया जा सके।

पास होने के लिए जरूरी अंक

पटना हाईकोर्ट कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती में उम्मीदवारों को चयन के लिए कुछ न्यूनतम अंक प्राप्त करना जरूरी है। यदि प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाती है, तो उसमें उम्मीदवार को कम से कम 40% अंक लाने होंगे। इसी तरह, वस्तुनिष्ठ प्रकार की लिखित परीक्षा में भी 40% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

इसके अलावा, कंप्यूटर टाइपिंग परीक्षा में अंग्रेजी टाइपिंग के लिए 90% शुद्धता और हिंदी टाइपिंग के लिए 85% शुद्धता जरूरी है। साक्षात्कार (Interview) में भी उम्मीदवारों को कम से कम 30% अंक प्राप्त करने होंगे, तभी वे चयन प्रक्रिया में आगे बढ़ पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed