सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP ANM Recruitment 2026: Final Answer Key Out, Selection for 5272 Vacancies

UPSSSC ANM Answer Key: यूपी एएनएम भर्ती परीक्षा की फाइनल उत्तरकुंजी हुई जारी; 5,272 पदों के लिए होगा चयन

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Fri, 17 Apr 2026 11:43 AM IST
विज्ञापन
सार

UPSSSC ANM Answer Key OUT: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने एएनएम भर्ती परीक्षा 2026 की फाइनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 5,272 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, जिससे अभ्यर्थी अब अपने अंतिम परिणाम का अंदाजा लगा सकते हैं।

UP ANM Recruitment 2026: Final Answer Key Out, Selection for 5272 Vacancies
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

UPSSSC ANM Answer Key: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) भर्ती परीक्षा 2026 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। 11 जनवरी 2026 को आयोजित इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपनी अनंतिम (Provisional) उत्तर कुंजी देख और डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार इस उत्तर कुंजी की मदद से अपने संभावित अंक का अनुमान भी लगा सकते हैं।

Trending Videos


जिन उम्मीदवारों को उत्तरों में कोई विसंगति मिली थी, तो उन्होंने 12 फरवरी 2026 से पहले अपनी आपत्ति दर्ज कराई थी (अस्थायी चरण)। 

UPSSSC ANM Mains Exam Date: मुख्य परीक्षा की तारीख और समय

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, मुख्य परीक्षा 11 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया गया था। यह भर्ती स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) पद के लिए विज्ञापन संख्या 11-परीक्षा/2024 के तहत आयोजित की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 5,272 पदों को भरा जाएगा। कुल पदों में से 4,892 पद सामान्य चयन के तहत हैं, जबकि 380 पद विशेष चयन श्रेणी में रखे गए हैं। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति महानिदेशालय, परिवार कल्याण, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के अंतर्गत की जाएगी।

क्या है अगला चरण?

फाइनल उत्तर कुंजी जारी करने के बाद, मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा, और सभी चरण पूरे होने के बाद अंतिम चयन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed