HSSC Police Constable PMT: हरियाणा पुलिस कांस्टेबल पीएमटी के लिए प्रवेश पत्र जारी, 20 से होगा शारीरिक परीक्षा
Haryana Police Constable PMT Admit Card: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने हरियाणा पुलिस कांस्टेबल पीएमटी/पीएसटी के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, वे अब अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। शारीरिक माप परीक्षा 20 तारीख से शुरू होगी।
विस्तार
Haryana Police Constable PMT Exam: हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के तहत शारीरिक माप परीक्षा (PMT) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने पीएमटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त की है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 20 से 26 अप्रैल 2026 के बीच विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, जिसके माध्यम से उम्मीदवारों की शारीरिक योग्यता का परीक्षण किया जाएगा।
कब होगी शारीरिक परीक्षा
हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती में शारीरिक परीक्षा (PMT/PST) एक अहम चरण होता है, जिसमें उम्मीदवारों की दौड़ के माध्यम से फिटनेस जांची जाती है। इस परीक्षा में पुरुष उम्मीदवारों को 2.5 किलोमीटर की दौड़ 12 मिनट में पूरी करनी होती है, जबकि महिला उम्मीदवारों को 1 किलोमीटर की दौड़ 6 मिनट में पूरी करनी होती है।
वहीं, पूर्व सैनिक (ESM) उम्मीदवारों के लिए थोड़ी अलग शर्त रखी गई है, जिसमें उन्हें 1 किलोमीटर की दौड़ सिर्फ 5 मिनट में पूरी करनी होती है। सभी उम्मीदवारों के लिए तय समय के अंदर दौड़ पूरी करना जरूरी है, अन्यथा उन्हें इस चरण में असफल माना जाएगा।
हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए शारीरिक माप (PST) के स्पष्ट मानक तय किए गए हैं, जो पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग हैं। पुरुष सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 170 सेमी और छाती 83 सेमी (बिना फुलाए) से 87 सेमी (फुलाकर) रखी गई है, जबकि आरक्षित वर्ग के लिए ऊंचाई 168 सेमी और छाती 81 सेमी से 85 सेमी निर्धारित है।
वहीं, महिला उम्मीदवारों के लिए केवल ऊंचाई जरूरी है, जिसमें सामान्य वर्ग के लिए 158 सेमी और आरक्षित वर्ग के लिए 156 सेमी तय की गई है।
कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?
- सबसे पहले HSSC की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर Haryana Police Constable PMT Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप लॉगिन पेज (adv012026.hryssc.com) पर पहुंच जाएंगे।
- यहां अपना CET रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- फिर Login/Submit बटन पर क्लिक करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा।
- इसे डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
