Fellowship: एंथ्रोपिक की AI सेफ्टी फेलोशिप, हर सप्ताह मिलेंगे करीब 3.58 लाख रुपये; 26 अप्रैल तक आवेदन का मौका
Anthropic AI Safety Fellowship 2026: एंथ्रोपिक एआई सेफ्टी फेलोशिप 2026 प्रोग्राम की अवधि चार माह होगी। शोधकर्ताओं को हर सप्ताह 3,850 अमेरिकी डॉलर (करीब 3.58 लाख रुपये) का आकर्षक स्टाइपेंड दिया जाएगा। कुल मिलाकर मासिक स्टाइपेंड 15,000 अमेरिकी डॉलर (करीब 13.96 लाख रुपये) होगा।
विस्तार
Anthropic AI Safety Fellowship 2026: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में काम करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। एआई कंपनी एंथ्रोपिक (Anthropic) ने अपने एआई सेफ्टी फेलोशिप 2026 प्रोग्राम के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। शोधकर्ताओं को हर सप्ताह 3,850 अमेरिकी डॉलर (करीब 3.58 लाख रुपये) का आकर्षक स्टाइपेंड दिया जाएगा। कुल मिलाकर मासिक स्टाइपेंड 15,000 अमेरिकी डॉलर (करीब 13.96 लाख रुपये) होगा।
इस प्रोग्राम का उद्देश्य ऐसे एआई सिस्टम विकसित करना है जो सुरक्षित, भरोसेमंद और समाज के लिए उपयोगी हों। कंपनी के अनुसार, यह प्रोग्राम खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो एआई से जुड़े रिसर्च और इंजीनियरिंग में आगे बढ़ना चाहते हैं। चुने गए उम्मीदवारों को एआई रिसर्च पर काम करने का मौका मिलेगा।
आवेदन की आखिरी तारीख और प्रोग्राम की शुरुआत
यह फेलोशिफ जुलाई 2026 बैच के लिए है, जिसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 अप्रैल 2026 तय की गई है। चयनित उम्मीदवारों का अगला बैच 20 जुलाई 2026 से शुरू होगा।
हालांकि, कंपनी बाद के बैच के लिए भी आवेदन स्वीकार करती रहेगी और कुछ मामलों में अलग समय पर भी शामिल होने की अनुमति दी जा सकती है।
स्टाइपेंड और सुविधाएं
इस प्रोग्राम के तहत चयनित उम्मीदवारों को हर हफ्ते अच्छा-खासा स्टाइपेंड दिया जाएगा:
- 3,850 अमेरिकी डॉलर प्रति सप्ताह (यानी वर्तमान में लगभग 3.58 लाख रुपये)
- इसके अलावा अलग-अलग देशों के अनुसार अन्य भुगतान भी किया जाएगा।
- रिसर्च के लिए हर महीने करीब 15,000 डॉलर तक फंडिंग मिलेगी, जोकि वर्तमान में करीब 13.96 लाख रुपये के बराबर है।
- अन्य रिसर्च खर्च भी कवर किए जाएंगे।
प्रोग्राम की अवधि और काम
यह फेलोशिप कुल 4 महीने की फुल-टाइम रिसर्च प्रोग्राम होगी, जिसमें:
- हर हफ्ते 40 घंटे काम करना होगा।
- एंथ्रोपिक (Anthropic) के रिसर्चर्स से सीधे मार्गदर्शन मिलेगा।
- अमेरिका (Berkeley) या यूके (London) में वर्कस्पेस उपलब्ध होगा।
- एआई से जुड़े वैश्विक रिसर्च समुदाय से जुड़ने का मौका मिलेगा।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस प्रोग्राम के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों में ये योग्यताएं होनी चाहिए:
- कंप्यूटर साइंस, गणित या फिजिक्स की पृष्ठभूमि हो और मजबूत पकड़ होनी चाहिए।
- पायथन (Python) प्रोग्रामिंग का ज्ञान होना जरूरी है।
- एआई को सुरक्षित और उपयोगी बनाने की दिशा में काम करने की रुचि हो।
- रिसर्च या टेक्निकल प्रोजेक्ट्स में रुचि होनी चाहिए।
- अमेरिका, ब्रिटेन या कनाडा में काम करने की अनुमति होना अनिवार्य है।
इसके अलावा, जिन उम्मीदवारों के पास मशीन लर्निंग, एआई रिसर्च या ओपन-सोर्स प्रोजेक्ट्स का अनुभव है, उन्हें प्राथमिकता मिल सकती है।
किन क्षेत्रों में काम करने का मौका मिलेगा?
इस फेलोशिप में कई अलग-अलग वर्कस्ट्रीम शामिल हैं, जैसे:
- एआई सेफ्टी (AI Safety)
- एआई सिक्योरिटी (AI Security)
- मशीन लर्निंग सिस्टम (Machine Learning Systems)
- रीइंफोर्समेंट लर्निंग (Reinforcement Learning)
- इकोनॉमिक्स और एआई का सामाजिक प्रभाव
किसी को ने दें पैसे या बैंक डिटेल
- उम्मीदवार के पास अमेरिका, यूके या कनाडा में काम करने की अनुमति होनी चाहिए।
- उसी देश में रहकर प्रोग्राम करना होगा।
- कंपनी फिलहाल वीजा स्पॉन्सरशिप नहीं देती।
- आवेदन प्रक्रिया में ओटीपी वेरिफिकेशन जरूरी होगा।
- कंपनी ने साफ किया है कि किसी भी उम्मीदवार से पहले पैसे या बैंक डिटेल्स नहीं मांगी जाएंगी।
