सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSB Odisha Librarian Recruitment 2026 Notification out at ssbodisha.ac.in; Check Application dates and vacancy

SSB Odisha Librarian 2026: लाइब्रेरियन के 225 पदों पर भर्ती, लाइब्रेरी साइंस में स्नातक वाले कर सकते हैं आवेदन

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Fri, 17 Apr 2026 03:16 PM IST
विज्ञापन
सार

SSB Odisha Librarian Recruitment 2026: राज्य चयन बोर्ड, ओडिशा ने लाइब्रेरियन के 225 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। पंजीकरण प्रक्रिया अप्रैल के अंतिम सप्ताह में शुरू होगी। संबंधित विषय में स्नातक की डिग्री वाले आवेदन कर सकेंगे। चयन होने पर ग्रुप-बी के तहत स्तर-9 का वेतन प्रतिमाह दिया जाएगा।
 

SSB Odisha Librarian Recruitment 2026 Notification out at ssbodisha.ac.in; Check Application dates and vacancy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

SSB Odisha Librarian Recruitment 2026: ओडिशा के राज्य चयन बोर्ड ने ओडिशा सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत लाइब्रेरियन के पदों पर भर्ती की घोषणा की है। विस्तृत अधिसूचना जारी हो चुकी है। पंजीकरण प्रक्रिया 27 अप्रैल, 2026 दोपहर 2.30 बजे शुरू होगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 मई, 2026 रात्रि 11.45 बजे निर्धारित की गई है।

Trending Videos


इस भर्ती अभियान का उद्देश्य राज्य भर के विभिन्न गैर-सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों में लाइब्रेरियन के 225 पदों को भरना है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होने पर आधिकारिक वेबसाइट ssbodisha.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसबी ओडिशा लाइब्रेरियन भर्ती की महत्वपूर्ण भर्ती तिथियां

जो भी उम्मीदवार एसएसबी ओडिशा लाइब्रेरियन भर्ती में हिस्सा लेने की योजना बना रहे हैं, उन्हें निम्नलिखित महत्वपूर्ण तिथियों का ध्यान रखना होगा:

 
विज्ञापन  16 अप्रैल, 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 27 अप्रैल, 2026, दोपहर 2:30 बजे
आवेदन और भुगतान की अंतिम तिथि  30 मई, 2026, रात 11:45 बजे

कितना मिलेगा वेतन?

चयनित होने पर ग्रुप-बी के तहत स्तर-9 का वेतन प्रतिमाह दिया जाएगा, जोकि 53,100 प्रति माह से 1,67,800 तक जाता है। चयनित अभ्यर्थियों को ओडिशा के विभिन्न गैर-सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों में अपनी सेवा देनी होगी।

इस विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए

शैक्षणिक योग्यता में उम्मीदवार के पास लाइब्रेरी साइंस में बैचलर डिग्री या उसके बराबर डिग्री होना जरूरी है।

21 से 42 वर्ष की आयु वालों के पास मौका

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष रखी गई है (1 जनवरी 2026 के अनुसार)। यानी जन्म 1 जनवरी 1984 से पहले और 1 जनवरी 2005 के बाद नहीं होना चाहिए। आरक्षित वर्ग जैसे एससी, एसटी, एसईबीसी, महिलाएं और एक्स-सर्विसमैन को 5 साल की छूट मिलेगी, जबकि पीडब्ल्यूडी (40% या अधिक दिव्यांगता) को 10 साल की छूट दी जाएगी।

अन्य जरूरी शर्तें

  • उम्मीदवार भारत का नागरिक और ओडिशा का निवासी होना चाहिए।
  • उसे ओडिया भाषा पढ़ना, लिखना और बोलना आना चाहिए। 
  • अगर किसी ने ओडिशा के बाहर से पढ़ाई की है, तो उसे अपने प्रमाणपत्रों की मान्यता (equivalence) दिखानी होगी। 
  • जिनके मार्क्स ग्रेड या सीजीपीए में हैं, उन्हें उसका प्रतिशत भी बताना होगा।
  • उम्मीदवार के एक से अधिक जीवनसाथी नहीं होने चाहिए।

चयन कैसे होगा?

चयन प्रक्रिया पूरी तरह लिखित परीक्षा पर आधारित होगी। परीक्षा में 100 प्रश्न होंगे, कुल 150 अंक के। हर सही उत्तर पर 1.5 अंक मिलेंगे और गलत उत्तर पर 0.5 अंक कटेंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। पास होने के लिए सामान्य वर्ग को 40% अंक और आरक्षित वर्ग को 30% अंक चाहिए।

परीक्षा ओडिशा के 5 शहरों (बालासोर, बेरहामपुर, भुवनेश्वर, जेयपुर, संबलपुर) में होगी। अगर किसी शहर में उम्मीदवार कम होंगे, तो उन्हें नजदीकी केंद्र में भेजा जाएगा।

आधिकारिक नोटिस पीडीएफ...

आवेदन शुल्क और आवेदन की प्रक्रिया

आवेदन शुल्क एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी के लिए 200 रुपये और अन्य सभी के लिए 500 रुपये है, जो केवल ऑनलाइन जमा करना होगा। आवेदन केवल ऑनलाइन करना है। फॉर्म भरते समय फोटो, सिग्नेचर और अंगूठे का निशान अपलोड करना जरूरी है। साथ ही, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय से पहले आवेदन कर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed