सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Government's effigy burnt for neglecting disaster affected people

Chamoli News: आपदा प्रभावितों की उपेक्षा पर फूंका सरकार का पुतला

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 17 Apr 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
Government's effigy burnt for neglecting disaster affected people
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos


कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की बैठक, कहा-एक साल बाद भी नहीं हुए हैं सुरक्षा कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
नंदानगर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नंदानगर क्षेत्र के आपदा प्रभावितों की उपेक्षा का आरोप लगाया और नंदानगर बाजार में सरकार का पुतला दहन किया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेश डिमरी की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक हुई। इस दौरान नंदानगर में पिछले साल अगस्त और सितंबर में आई आपदा से फाली कुंतरी, सैंती कुंतरी, साऊटनोला, एससी बस्ती, धर्मा व सेरा के प्रभावितों के लिए सरकार की ओर से किए गए कार्यों पर चर्चा की गई। इस दौरान बताया गया कि आपदा को एक साल होने वाला है लेकिन अभी तक यहां कोई कार्य नहीं हो पाया है। सरकार ने पुनर्वास, विस्थापन, क्षतिग्रस्त पैदल मार्गों व पुल, चुफला नदी, मोक्ष नदी, नंदाकिनी नदी किनारे सुरक्षा दीवार निर्माण का कार्य अभी तक शुरू नहीं हुआ है। कांग्रेसियों ने सरकार पर जनविरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया। इसके बाद नंदानगर के बैंड बाजार में प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान जिला महिला अध्यक्ष ऊषा रावत, हरीश चौहान, महिपाल सिंह, सुखवीर सिंह रौतेला, सुरेंद्र सिंह रावत, अर्जुन सिंह, प्रकाश मैंदोली, उमेद सिंह, रुकमा देवी, दौलत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed