{"_id":"69e22c0957450e16b608e8b1","slug":"timundiya-fair-today-new-pashwa-will-be-incarnated-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-118163-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: तिमुंडिया मेला आज, नया पाश्वा होगा अवतरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: तिमुंडिया मेला आज, नया पाश्वा होगा अवतरित
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 17 Apr 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्योतिर्मठ। बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने से पूर्व होने वाला तिमुंडिया मेला 18 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। वहीं इस बार तिमुंडिया का नया पश्वा भी अवतरित होगा।
बदरीनाथ धाम की यात्रा के सफल संचालन के लिए हर साल नृसिंह मंदिर परिसर में देव पुजाई समिति व बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से तिमुंडिया मेले का आयोजन किया जाता है। पिछले साल तिमुंडिया के पश्वा का निधन हो गया था जिस कारण सिर्फ सांकेतिक रूप से तिमुंडिया वीर की पूजा-अर्चना की गई। इस बार इस मेले के विधिवत आयोजन की तैयारी हो चुकी है। शनिवार दोपहर को नृसिंह मंदिर परिसर में यह मेला होगा। इस बार मेले में तिमुंडिया वीर अपने नए पश्वा को भी ढूंढेगा। इसका सभी को इंतजार है कि वे किस पर अवतरित होते हैं। देव पुजाई समिति के अध्यक्ष अनिल नंबूरी ने बताया कि मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने से पहले नृसिंह मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं। संवाद
Trending Videos