सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Two students from Chamoli selected for Inspire Award

Chamoli News: इंस्पायर अवार्ड के लिए चमोली से दो छात्र चयनित

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 17 Apr 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
Two students from Chamoli selected for Inspire Award
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos

पोखरी। चमोली जिले के दो विद्यार्थियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता के लिए किया गया है। देहरादून स्थित डाल्फिन इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल एंड नेचुरल साइसेंस मांडूवाला में राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड मानक प्रदर्शनी एंड प्रोजेक्ट प्रतियोगिता 16 और 17 अप्रैल को हुई। प्रतियोगिता में प्रदेश के 120 प्रतिभागी शामिल हुए। इसमें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए 12 प्रतिभागी चुने गए हैं।
इनमें राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विरसण (पोखरी) के आदित्य व जीआईसी लाटूगैर (गैरसैंण) की दिव्या भारती का भी चयन किया गया है। जिला समन्वयक गंभीर सिंह असवाल और अंजू बिष्ट के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। गंभीर सिंह असवाल ने बताया कि दोनों विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर वैज्ञानिक दृष्टिकोण व नवाचार से निर्णायकों को प्रभावित किया। मुख्य शिक्षाधिकारी आकाश सारस्वत ने दोनों के राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित होने पर छात्रों व टीम को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed