सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Consumers got angry after seeing the poster of LPG cylinder finished... and created ruckus.

Chamoli News: रसोई गैस सिलिंडर समाप्त... का पोस्टर देखकर भड़के उपभोक्ता, हंगामा

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 17 Apr 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
Consumers got angry after seeing the poster of LPG cylinder finished... and created ruckus.
कर्णप्रयाग के सिमली में गैस कार्यालय के बाहर धरने पर बैठी महिलाएं। स्रोत: जागरुक पाठक
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos

रसोई गैस कार्यालय सिमली के बाहर करीब एक घंटे तक दिया धरना
उपजिलाधिकारी के निर्देश पर 20 घरेलू और 4 व्यावसायिक सिलिंडर बांटे गए
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। रसोई गैस सिलिंडर की आपूर्ति समय से नहीं होने पर उपभोक्ताओं ने इंडेन रसोई गैस कार्यालय सिमली में हंगामा किया। उपभोक्ता जब सिलिंडर लेने के लिए कार्यालय गए तो गेट पर रसोई गैस समाप्त का पोस्टर लगा देखकर वे आक्रोशित हो गए। इसके बाद उपभोक्ताओं ने हंगामा किया और करीब एक घंटे तक कार्यालय के बाहर धरना दिया। सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी ने इस संबंध में आदेश दिए तो 20 सिलिंडर आवंटित किए गए। तब जाकर उपभोक्ता शांत हुए।
शुक्रवार सुबह लगभग नौ बजे सिलिंडर के लिए उपभोक्ता सिमली स्थित इंडेन गैस के कार्यालय पहुंचे। मगर यहां गैस सिलिंडर समाप्त का पोस्टर लगा था जिसे देख वह गुस्सा गए और हंगामा किया। इसके बाद वह धरने पर बैठ गए। पूर्व व्यापार संघ उपाध्यक्ष पुष्कर सिंह रावत, संंगीता देवी, पुष्पा देवी, गीता देवी आदि ने बताया कि रसोई गैस की किल्लत के कारण घरों में खाना बनाने का संंकट हो गया है। बाजारों में व्यावसायिक सिलिंंडरों की आपूर्ति नहीं होने से प्रतिष्ठान बंद कर दिए गए हैैं। कहा कि उपभोक्ताओं ने मानकों के अनुरूप एक सप्ताह पूर्व रसोई गैस के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवा दिया है मगर इसके बाद भी सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में वे लगातार गोदाम के चक्कर काट रहे हैं। उपभोक्ताओं ने कहा कि रोस्टर के आधार पर रसोई गैस की आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। इंंडेन गैस एजेंसी की प्रबंधक रजनी थपलियाल ने बताया कि रसोई गैस की आपूर्ति मानकों के आधार पर की जा रही है। उप जिलाधिकारी के निर्देश पर 20 घरेलू और चार व्यावसायिक सिलिंडर उपभोक्ताओं को बांटे गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
नियमानुसार गैस आपूर्ति के दिए निर्देश
गौचर। व्यापार संघ की मांग पर जिला पूर्ति अधिकारी अंकित पांडेने इंडेन एवं भारत गैस एजेंसी को गौचर नगर क्षेत्र में नियमानुसार गैस आपूर्ति करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कारोबारियों को भी व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल ने इस संबंध में डीएम को पत्र भेजकर गैस नहीं मिलने पर कारोबार चौपट होने की शिकायत की थी। डीएम के आदेश पर जिला पूर्ति अधिकारी ने दोनों गैस एजेंसियों को नियमानुसार गैस सप्लाई करने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed