{"_id":"69e21af79cc9aaf3780b2424","slug":"muzaffarpur-bihar-news-13-year-school-student-went-to-enroll-was-missing-family-feared-something-untoward-had-happen-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-4177470-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: स्कूल में नामांकन करने गया छात्र रहस्यमय ढंग से लापता, परिजनो ने जताई अनहोनी की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: स्कूल में नामांकन करने गया छात्र रहस्यमय ढंग से लापता, परिजनो ने जताई अनहोनी की आशंका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar: मुजफ्फरपुर में स्कूल में नामांकन कराने गए 13 वर्षीय छात्र के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है। परिजन परेशान हैं और पुलिस बच्चे की तलाश में जुट गई है। लोगों से भी मदद की अपील की गई है।
लापता छात्र
विज्ञापन
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले के कच्ची-पक्की ओपी क्षेत्र से एक 13 वर्षीय छात्र के लापता होने की खबर है। बताया जाता है कि बच्चा स्कूल में नामांकन के लिए गया था और अचानक स्कूल के पास से ही लापता हो गया। बच्चे के गायब होने के बाद परिजन लगातार उसकी तलाश में इधर-उधर खोजबीन कर रहे हैं, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है।
Trending Videos
शिवम कुमार के रूप में हुई छात्र की पहचान
लापता छात्र की पहचान शिवम कुमार (पिता अमर कुमार), निवासी मेथुरापुर गांव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शिवम गुरुवार, 16 अप्रैल 2026 को नामांकन कराने के लिए पुरुषोत्तमपुर हाई स्कूल गया था, लेकिन शाम 5 बजे तक वह घर वापस नहीं लौटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
आम लोगों से भी परिजनों ने की अपील
मामले को लेकर शिवम के दादा भोला राम ने बताया कि बच्चे की काफी खोजबीन की गई, लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं चल सका है। परिजन रिश्तेदारों, दोस्तों और आसपास के इलाकों में लगातार तलाश कर रहे हैं। इस दौरान परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को शिवम कुमार कहीं दिखाई दे या उसके बारे में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत संपर्क करें। फिलहाल परिवार बच्चे की सुरक्षित वापसी की उम्मीद लगाए बैठा है।
ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री बनते ही बाबा हरिहरनाथ के दरबार में पहुंचे सीएम सम्राट, किया अभिषेक, परिवार रहा साथ
पुलिस से बच्चे को जल्द बरामद करने की अपील
वहीं, परिजनों ने पुलिस से मांग की है कि बच्चे को जल्द से जल्द सकुशल बरामद किया जाए, ताकि परिवार में फिर से खुशी लौट सके। स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है और पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच करते हुए बच्चे की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X