सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BPSC 71st Mains Admit Card 2026 out at bpsc.bihar.gov.in; Exam from 25 April, Steps to Download Hall Ticket

BPSC 71st Mains Admit Card: बीपीएससी 71वीं मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, जानें डाउनलोड करने के स्टेप्स

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Fri, 17 Apr 2026 07:52 PM IST
विज्ञापन
सार

BPSC 71st Mains Admit Card 2026: बिहार लोक सेवा आयोग ने 71वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (मुख्य) का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र हासिल कर सकते हैं। परीक्षा 25 अप्रैल से शुरू होने वाली है।
 

BPSC 71st Mains Admit Card 2026 out at bpsc.bihar.gov.in; Exam from 25 April, Steps to Download Hall Ticket
Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)
विज्ञापन

विस्तार

BPSC 71st Mains Admit Card 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) मेंस 2026 का एडमिट कार्ड 17 अप्रैल 2026 को जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Trending Videos


एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्टर्ड ईमेल/यूजरनेम/मोबाइल नंबर और पासवर्ड की जरूरत होगी।

एडमिट कार्ड में होगी ये जानकारी

एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, परीक्षा तिथि, शिफ्ट टाइम, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र कोड जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई होती है। फिलहाल एडमिट कार्ड में केवल जिले की जानकारी दिखाई देगी, जबकि परीक्षा केंद्र का नाम और कोड 22 अप्रैल 2026 से डैशबोर्ड पर उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

25 से 30 अप्रैल तक होगी परीक्षा

बीपीएससी 71वीं मेंस परीक्षा का आयोजन 25 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 के बीच किया जाएगा। यह परीक्षा पटना सहित बिहार के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होगी। आयोग ने सभी उम्मीदवारों को निर्देश दिया है कि वे परीक्षा केंद्र पर कम से कम 2 घंटे पहले पहुंचें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 1,298 पदों को भरा जाएगा। इसमें सब-डिविजनल ऑफिसर (SDO), सीनियर डिप्टी कलेक्टर, ब्लॉक कोऑपरेटिव ऑफिसर, रेवेन्यू ऑफिसर, ब्लॉक माइनॉरिटी वेलफेयर ऑफिसर सहित कई प्रशासनिक पद शामिल हैं।

परीक्षा पैटर्न क्या रहेगा?

परीक्षा पैटर्न की बात करें तो मेंस परीक्षा में जनरल हिंदी (100 अंक, क्वालिफाइंग), जनरल स्टडीज पेपर 1 (300 अंक), जनरल स्टडीज पेपर 2 (300 अंक) और निबंध पेपर शामिल होंगे। सभी पेपर 6 दिनों में, प्रतिदिन एक शिफ्ट में आयोजित किए जाएंगे।

BPSC 71st Mains Admit Card 2026: डाउनलोड करने के स्टेप्स

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी ध्यान से जांच लें, ताकि परीक्षा के दिन कोई परेशानी न हो। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स इस प्रकार हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर BPSC 71st Admit Card - CCE Mains 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना Application Number/Email/Mobile Number और Password या Date of Birth दर्ज करें।
  • लॉगिन करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें।
  • भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed