सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSSSC Opens Applications for ASO-ARO Recruitment 2026 with 929 Vacancies

UPSSSC ASO-ARO Vacancy: यूपी में एएसओ और एआरओ के 929 पदों पर आज से आवेदन शुरू, जानें फॉर्म भरने की सभी शर्तें

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Tue, 21 Apr 2026 12:24 PM IST
विज्ञापन
सार

UPSSSC ASO- ARO Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने एएसओ और एआरओ भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू कर दी है। इस भर्ती के तहत कुल 929 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित शर्तों को पूरा करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

UPSSSC Opens Applications for ASO-ARO Recruitment 2026 with 929 Vacancies
UPSSSC Recruitment 2026 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार

UPSSSC ASO ARO Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (ASO) और असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर (ARO) के पदों पर भर्ती के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 929 पद भरे जाएंगे।

Trending Videos

 
विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्ट नाम कुल रिक्तियां
सहायक सांख्यिकी अधिकारी (एएसओ) - अर्थशास्त्र एवं सांख्यिकी प्रभाग 267
सहायक सांख्यिकी अधिकारी (विशेष भर्ती) 234
सहायक सांख्यिकी अधिकारी - राज्य कर आयुक्त कार्यालय 44
सहायक सांख्यिकी अधिकारी - वन संरक्षक कार्यालय 22
सहायक सांख्यिकी अधिकारी (विशेष भर्ती) - वन विभाग 16
सहायक सांख्यिकी अधिकारी - प्रशिक्षण एवं रोजगार निदेशालय 08
सहायक सांख्यिकी अधिकारी - राज्य योजना संस्थान 36
सहायक सांख्यिकी अधिकारी (विशेष भर्ती) - योजना संस्थान 02
सहायक सांख्यिकी अधिकारी - रजिस्ट्रार सहकारी समितियां 90
सहायक सांख्यिकी अधिकारी (विशेष भर्ती) - सहकारी 20
सहायक सांख्यिकी अधिकारी - अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान 05
सहायक सांख्यिकी अधिकारी - पशुपालन निदेशालय 24
सहायक सांख्यिकी अधिकारी (विशेष भर्ती) – पशुपालन 03
सहायक सांख्यिकी अधिकारी - गन्ना एवं चीनी प्रतिष्ठान 38
सहायक सांख्यिकी अधिकारी - चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं 18
सहायक सांख्यिकी अधिकारी - सिंचाई एवं जल संसाधन 10
सहायक सांख्यिकी अधिकारी (विशेष भर्ती) - सिंचाई 01
सहायक अनुसंधान अधिकारी (सांख्यिकी) - वित्तीय योजना 12
सहायक अनुसंधान अधिकारी (विशेष भर्ती) - वित्तीय योजना 01
कुल योग 929

आवेदन की सभी जरूरी शर्तें

  • इस पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से गणित, सांख्यिकी, वाणिज्य या अर्थशास्त्र में पोस्ट ग्रेजुएशन (स्नातकोत्तर डिग्री) होना जरूरी है। साथ ही कंप्यूटर का ज्ञान भी होना चाहिए, जैसे ‘O’ लेवल डिप्लोमा या किसी संस्थान से एक साल का कंप्यूटर कोर्स। इसके अलावा देवनागरी लिपि में हिंदी पढ़ना और लिखना आना चाहिए।
  • जिन उम्मीदवारों ने सेना (प्रादेशिक सेना) में कम से कम 2 साल काम किया हो या जिनके पास National Cadet Corps (NCC) का ‘B’ सर्टिफिकेट हो, उन्हें चयन में ज्यादा प्राथमिकता दी जाएगी।
  • इस पद के लिए उम्मीदवार की आयु निर्धारित सीमा के भीतर होनी चाहिए। न्यूनतम आयु 21 वर्ष रखी गई है, जबकि सामान्य/अनारक्षित वर्ग के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष है।
  • एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम 45 वर्ष तक और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम 43 वर्ष तक की आयु में आवेदन करने की छूट दी गई है।


 

कैसे होगा चयन?

  • चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी। सबसे पहले उम्मीदवारों को PET 2025 परीक्षा में शामिल होना जरूरी है, क्योंकि इसी के स्कोर के आधार पर आगे चयन किया जाएगा।
  • PET 2025 में प्राप्त अंकों के आधार पर योग्य उम्मीदवारों को मुख्य लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इस परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर आगे की प्रक्रिया तय होती है।
  • मुख्य परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। इसमें उनके सभी प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी और अंतिम चयन इसी चरण के बाद किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर “ASO-ARO Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपने वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) से लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरें और सभी जानकारी सही दर्ज करें।
  • जरूरी दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
  • यदि आवेदन शुल्क लागू हो तो ऑनलाइन भुगतान करें।
  • अंत में फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed