सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Jammu and Kashmir Bank Opens Apprentice Applications 2026 for Graduates from April 22

J&K Bank Vacancy 2026: जम्मू और कश्मीर बैंक में अप्रेंटिस के 614 पदों पर भर्ती, स्नातक वाले कल से करें आवेदन

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Tue, 21 Apr 2026 10:41 AM IST
विज्ञापन
सार

Jammu and Kashmir Bank Vacancy: जम्मू और कश्मीर बैंक ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अप्रेंटिस भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत कुल 614 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार तय प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Jammu and Kashmir Bank Opens Apprentice Applications 2026 for Graduates from April 22
J&K Bank Recruitment 2026 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार

J&K Bank Recruitment 2026: जम्मू और कश्मीर बैंक द्वारा अप्रेंटिस के 614 पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसके लिए स्नातक पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया तय तारीखों के अनुसार शुरू हो चुकी है। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए खास अवसर है जो बैंकिंग सेक्टर में अपना करियर शुरू करना चाहते हैं।

Trending Videos

 
आयोजन तारीख
अधिसूचना जारी होने की तिथि 18 अप्रैल 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 22 अप्रैल 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 12 मई 2026
परीक्षा तिथि सूचित किया जाना

क्या है आवेदन की सभी शर्तें?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री होना जरूरी है। सामान्य वर्ग के लिए कम से कम 55% अंक होने चाहिए, जबकि SC/ST और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 45% अंक निर्धारित हैं। साथ ही, आवेदन की अंतिम तिथि तक उम्मीदवार के पास वैध डिग्री होना अनिवार्य है।

आयु सीमा की बात करें तो सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की उम्र 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC आदि) को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिक्तियों का विवरण 

वर्ग कुल रिक्तियां (संभावित)
अनारक्षित (UR) 248
ईडब्ल्यूएस (EWS) 61
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 165
अनुसूचित जाति (SC) 92
अनुसूचित जनजाति (ST) 48
कुल 614

कैसे होगा चयन?

जम्मू-कश्मीर बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से ऑनलाइन लिखित परीक्षा (CBT) के आधार पर किया जाता है। यह परीक्षा वस्तुनिष्ठ (Objective Type) होती है, जिसमें व्यावसायिक ज्ञान, तर्कशक्ति, अंग्रेजी, मात्रात्मक योग्यता और सामान्य जागरूकता जैसे विषय शामिल होते हैं। उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर ही प्रारंभिक मेरिट तैयार की जाती है।

इसके बाद उम्मीदवारों को स्थानीय भाषा परीक्षा देनी होती है, जो केवल क्वालिफाइंग होती है। इसमें उर्दू, कश्मीरी, डोगरी या हिंदी जैसी स्थानीय भाषा का ज्ञान जांचा जाता है। अंत में दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) किया जाता है। अंतिम मेरिट सूची CBT के अंकों के आधार पर बनाई जाती है, बशर्ते उम्मीदवार भाषा परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन सफलतापूर्वक पास कर लें।

इतना मिलेगा वेतन

चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 13,500 रुपये वजीफा मिलेगा। इसमें 9,000 रुपये बैंक देगा और 4,500 रुपये सरकार डीबीटी के जरिए देगी। बैंक की तरफ से ज्यादा से ज्यादा 9,000 रुपये ही दिए जाएंगे।

इसके अलावा प्रशिक्षुओं को हर महीने 1,250 रुपये तक वाहन भत्ता भी मिल सकता है। ध्यान रहे कि उन्हें कोई और भत्ता या सुविधा नहीं मिलेगी। सरकार से मिलने वाले 4,500 रुपये केवल उन्हीं को मिलेंगे जिनकी उम्र 35 साल से कम होगी और चयन अप्रेंटिसशिप पोर्टल के जरिए हुआ होगा।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर "Apprentice Recruitment 2026" लिंक पर क्लिक करें।
  • अब "Apply Online" पर क्लिक करके नया रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
  • जरूरी दस्तावेज (फोटो, सिग्नेचर आदि) अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) का भुगतान करें।
  • अंत में "Submit" बटन पर क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed