HPSCB Vacancy: हिमाचल में जूनियर क्लर्क के 91 पदों के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी, जानें कौन कर सकता है आवेदन
HPSCB Junior Clerk Recruitment 2026: हिमाचल प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड ने जूनियर क्लर्क के 91 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए इच्छुक और पात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
HPSCB Vacancy 2026: हिमाचल प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड (HPSCB) ने आधिकारिक वेबसाइट पर जूनियर क्लर्क भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत बैंक में जूनियर क्लर्क के कुल 91 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस अवसर के माध्यम से योग्य अभ्यर्थियों को बैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका मिलेगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
जूनियर क्लर्क की भर्ती 2026 खास तौर पर उन उम्मीदवारों के लिए है जो, हिमाचल प्रदेश के PACS/OCS कोटे से आते हैं राज्य के कोऑपरेटिव संस्थानों से जुड़े पात्र उम्मीदवार हैं इसका मतलब है कि यह सामान्य सभी राज्यों के लिए खुली भर्ती नहीं है। इसमें वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जो हिमाचल प्रदेश के निर्धारित कोटे (PACS/OCS) की शर्तें पूरी करते हैं और बैंक की योग्यता मानदंडों को पूरा करते हैं।
क्या होता है पीएसीएस/ओसीएस कोटा?
पीएसीएस/ओसीएस कोटा सहकारी संस्थाओं से जुड़ा एक विशेष आरक्षण होता है। प्राथमिक कृषि ऋण सोसायटी (PACS) और अन्य सहकारी समितियां (OCS) वे समितियां होती हैं जो ग्रामीण और सहकारी बैंकिंग व्यवस्था से जुड़ी होती हैं, जैसे किसानों को ऋण देना और वित्तीय सेवाएं प्रदान करना।
जिन उम्मीदवारों का इन सहकारी समितियों से सीधा जुड़ाव होता है या जो इनके सदस्य होते हैं, उन्हें कुछ सरकारी या सहकारी बैंक भर्तियों में विशेष कोटा या प्राथमिकता दी जाती है, जैसे HPSCB की जूनियर क्लर्क भर्ती में।

कमेंट
कमेंट X