सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News: Politics Heats Up Over Women’s Reservation Bill, Congress Spokesperson Attacks BJP in Udaipur

Udaipur News: महिला आरक्षण बिल पर सियासत तेज, उदयपुर में कांग्रेस प्रवक्ता का बीजेपी पर तीखा हमला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Tue, 21 Apr 2026 05:17 PM IST
विज्ञापन
सार

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता पंखुरी पाठक ने प्रेस वार्ता में महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के इस मुद्दे को लेकर सरकार की मंशा स्पष्ट नहीं है।
 

Udaipur News: Politics Heats Up Over Women’s Reservation Bill, Congress Spokesperson Attacks BJP in Udaipur
उदयपुर में प्रेस वार्ता को संबोधित करतीं कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता पंखुरी पाठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उदयपुर में महिला आरक्षण बिल को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता पंखुरी पाठक ने प्रेस वार्ता में भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि महिलाओं के इस अहम मुद्दे का राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। 

Trending Videos


प्रेस वार्ता के दौरान पंखुरी पाठक ने कहा कि महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर केंद्र सरकार गंभीर नहीं है और जनता को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने लोकसभा में बिल को लेकर स्थिति को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि कांग्रेस लंबे समय से इसे बिना किसी शर्त के लागू करने की मांग करती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में महिला आरक्षण बिल पारित होने के बावजूद इसे लागू करने की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए। पाठक के अनुसार बीजेपी महिलाओं को उनका अधिकार देने के बजाय इस मुद्दे का राजनीतिकरण कर रही है।

ये भी पढ़ें: Kotputli-Behror News: मनोहरपुर में ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी का खुलासा, 2000 लीटर तेल सहित एक आरोपी गिरफ्तार

पाठक ने यह भी कहा कि महिला आरक्षण देश की आधी आबादी का अधिकार है और इसे जल्द से जल्द लागू किया जाना चाहिए। इसमें देरी महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय है। इस दौरान उन्होंने योगी आदित्यनाथ की हालिया रैली पर भी सवाल उठाते हुए इसे राजनीतिक प्रोपेगेंडा बताया।

इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस वर्किंग कमेटी के पूर्व सदस्य रघुवीर सिंह मीणा ने भी राजस्थान सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने बाड़मेर के पचपदरा में प्रधानमंत्री की प्रस्तावित रैली से पहले हुई घटना को प्रशासन की लापरवाही करार दिया और कहा कि इतनी तैयारियों के बावजूद ऐसी घटना पर सवाल उठते हैं। कुल मिलाकर महिला आरक्षण बिल को लेकर सियासत एक बार फिर तेज हो गई है। कांग्रेस और बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है और आने वाले समय में यह मुद्दा और ज्यादा तूल पकड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed