सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kotputli-Behror News: Massive Fire in Devan Village, Cylinder Blasts Trigger Panic; Major Mishap Averted

Kotputli-Behror News: भीषण आग के बीच सिलिंडर धमाकों से सहमा देवन गांव, दमकल ने समय रहते काबू किया, हादसा टला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़ Published by: कोटपुतली ब्यूरो Updated Thu, 23 Apr 2026 04:06 PM IST
विज्ञापन
सार

शाहपुरा के देवन गांव में आज अचानक लगी आग पास ही रखे सिलिंडरों तक पहुंच गई। हादसे में दो सिलिंडरों के फटने की पुष्टि हुई है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Kotputli-Behror News: Massive Fire in Devan Village, Cylinder Blasts Trigger Panic; Major Mishap Averted
सिलिंडरों तक पहुंची आग, धमाके से दो सिलिंडर फटे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले के शाहपुरा क्षेत्र के देवन गांव में गुरुवार को अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग के बीच गैस सिलिंडरों में धमाके होने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई, हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और बड़ा हादसा टल गया।

Trending Videos




प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग ने तेजी से फैलते हुए कुछ ही समय में विकराल रूप ले लिया। आग लगने के दौरान आसपास रखे गैस सिलिंडरों में जोरदार धमाके हुए, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। अब तक दो सिलिंडर फटने की पुष्टि हुई है। धमाकों की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया और लोग घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jaipur: राजस्थान में ये सात दवाएं क्वालिटी टेस्ट में फेल, सरकार ने लगाई रोक, बाजार से हटाने के आदेश जारी

सूचना मिलते ही शाहपुरा नगरपरिषद की दमकल टीम मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया गया। इस दौरान आसपास के क्षेत्र को खाली कराकर लोगों को सुरक्षित दूरी पर रखा गया।

अग्निशमन प्रभारी बाबूलाल गुर्जर ने बताया कि दमकल टीम की तत्परता और स्थानीय लोगों के सहयोग से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। उन्होंने बताया कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या लापरवाही को संभावित कारण माना जा रहा है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और गैस सिलिंडरों का सुरक्षित उपयोग करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed