HPRCA Coach Jobs: ग्रेजुएट्स और अनुभवी खिलाड़ियों के लिए मौका, हिमाचल में कोच की शानदार भर्ती; जानें वैकेंसी
HPRCA Coach Recruitment 2026: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने विभिन्न खेलों के लिए खेल प्रशिक्षकों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 अप्रैल से प्रारंभ होगी। पूरी जानकारी नीचे पढ़ सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
HPRCA Coach Vacancy 2026: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने विभिन्न खेलों (वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, हॉकी) के लिए खेल प्रशिक्षक के कुल 14 पदों की घोषणा की है। चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी)/लिखित स्क्रीनिंग परीक्षा और उसके बाद दस्तावेज सत्यापन शामिल है।
एचपीआरसीए कोच पद की रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 अप्रैल 2026 से शुरू होगी।
जानें कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक (Graduation) की डिग्री होना जरूरी है। इसके साथ ही उम्मीदवार ने संबंधित खेल में कोचिंग का अनुभव लिया होना चाहिए, जैसे कि राष्ट्रीय खेल संस्थान (NIS) से 1 वर्षीय कोचिंग डिप्लोमा या किसी मान्यता प्राप्त राज्य खेल विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर डिप्लोमा।
इसके अलावा यह भी जरूरी है कि उम्मीदवार ने संबंधित खेल में विश्वविद्यालय, राज्य, राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लिया हो। इसके साथ एक अतिरिक्त शर्त यह भी है कि उम्मीदवार ने हिमाचल प्रदेश के किसी विद्यालय या संस्थान से मैट्रिक और 10+2 पास किया हो, लेकिन यह नियम केवल स्थानीय उम्मीदवारों पर लागू नहीं होगा।
आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, हिमाचल प्रदेश के एससी, एसटी, ओबीसी, दिव्यांग, सरकारी कर्मचारी और पूर्व सैनिकों को आयु में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
वैकेंसी डिटेल
| पोस्ट (खेल) | कुल रिक्तियां (सामान्य-शहरी क्षेत्र) |
|---|---|
| कोच (वॉलीबॉल) | 04 |
| कोच (फुटबॉल) | 01 |
| कोच (बास्केटबॉल) | 02 |
| कोच (कबड्डी) | 02 |
| कोच (बैडमिंटन) | 01 |
| कोच (मुक्केबाजी) | 01 |
| कोच (हॉकी) | 03 |
| कुल | 14 |
कितना लगेगा आवेदन शुल्क
एचपीआरसीए कोच आवेदन फॉर्म 2026 भरते समय उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग) से करना होगा, और एक बार भुगतान किया गया शुल्क वापस नहीं किया जाएगा। सभी श्रेणियों के लिए परीक्षा शुल्क 100 रुपये और प्रोसेसिंग/संसाधन शुल्क 700 रुपये निर्धारित है, जिससे कुल मिलाकर 800 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि सुधार अवधि के दौरान आवेदन में बदलाव करने के लिए 100 रुपये का अलग से सुधार शुल्क देना होगा।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब “New Registration” पर क्लिक करके अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल ID डालकर अकाउंट बनाएं।
- रजिस्ट्रेशन के बाद मिले यूजर आईडी और पासवर्ड से पोर्टल में लॉगिन करें।
- अब आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और खेल से संबंधित अनुभव सही-सही भरें।
- अपनी फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करके अपलोड करें।
- यदि आवेदन शुल्क है तो उसे ऑनलाइन (UPI/डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग) के माध्यम से जमा करें।
- सभी जानकारी अच्छे से जांचने के बाद "Final Submit" पर क्लिक करें।

कमेंट
कमेंट X