{"_id":"69e89d5494e04a8ab008da86","slug":"video-video-garama-ma-gavasha-ka-sathata-ka-jayaja-lna-ayathhaya-pahaca-ga-sava-aayaga-ka-upathhayakashha-2026-04-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गर्मी में गोवंशों की स्थिति का जायजा लेने अयोध्या पहुंचे गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गर्मी में गोवंशों की स्थिति का जायजा लेने अयोध्या पहुंचे गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष
प्रचंड भीषण गर्मी के बीच गोवंशों की स्थिति का जायजा लेने उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश कुमार शुक्ला अयोध्या पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद की गौशालाओं की व्यवस्थाओं की समीक्षा की और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। महेश कुमार शुक्ला ने कहा कि भीषण गर्मी और हीट वेव को देखते हुए गौशालाओं में पानी, छाया और अन्य जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना प्राथमिकता है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर गौशाला में पर्याप्त पेयजल और बचाव के उपाय किए जाएं ताकि गोवंशों को गर्मी से राहत मिल सके। उन्होंने स्थानीय लोगों और किसानों की सहभागिता पर जोर देते हुए कहा कि जन सहयोग से ही गौशालाओं को बेहतर और समृद्ध बनाया जा सकता है। इसके लिए आसपास के किसानों को जोड़कर जनजागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है।
उपाध्यक्ष ने यह भी कहा कि कई जगहों पर गौशालाओं के केयरटेकर, ग्राम प्रधान और सचिवों में अनुभव की कमी देखी गई है, इसलिए उन्हें प्रशिक्षण और जागरूक करना बेहद जरूरी है, ताकि व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से संचालित हो सकें। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में गौशालाओं का निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है और हर जिले में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने पर जोर दिया जा रहा है।
वहीं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बयान पर मुसलमान को गाय का मांस खाना चाहिए, प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि भारत विविधताओं वाला देश है, जहां अलग-अलग समाजों की अलग मान्यताएं हैं। कुछ लोग गाय को गौ माता मानते हैं कुछ लोग पशु मानते हैं और कुछ लोग भोजन मानते हैं, उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग का कार्य केवल प्रदेश में गोवंशों की सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित करना है, अन्य राज्यों के मामलों से उनका कोई लेना-देना नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।