{"_id":"69e88e9169f31987f70c1f4d","slug":"video-video-ayathhaya-ma-chhaha-aautasarasa-paracalka-ka-sava-samapata-dayata-ma-lparavaha-bratana-para-haii-kararavaii-2026-04-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अयोध्या में छह आउटसोर्स परिचालकों की सेवा समाप्त, ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अयोध्या में छह आउटसोर्स परिचालकों की सेवा समाप्त, ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर हुई कार्रवाई
अयोध्या में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले छह आउटसोर्स परिचालकों पर सख्त कार्रवाई की है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार इन सभी संविदा परिचालकों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं।
उनके नाम डिपो की सूची से हटा दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि संबंधित परिचालकों ने अगस्त 2025 से लेकर 14 फरवरी 2026 तक निर्धारित मानकों के अनुरूप अपनी ड्यूटी का निर्वहन नहीं किया।
कई महीनों तक उनकी उपस्थिति पूरी तरह शून्य रही, जिसके कारण बसों का संचालन प्रभावित हुआ और निगम को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आदित्य प्रकाश ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए न केवल सेवाएं समाप्त कीं, बल्कि इन परिचालकों की प्रतिभूति राशि जब्त करने के भी निर्देश दिए हैं। साथ ही यह राशि संबंधित फर्म को वापस किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।