सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   UP: Nagaland Governor Nandkishore Yadav Offers Prayers to Ram Lalla; Says, "Lord Ram is Our Guest—I Have Come

UP: नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव ने किए रामलला के दर्शन, बोले- भगवान राम हमारे पाहुन हैं, घर आया हूं

अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 22 Apr 2026 11:45 AM IST
विज्ञापन
सार

नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव ने अयोध्या पहुंचकर रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन किए। उन्होंने कहा कि भगवान राम हमारे पाहुन हैं, इसलिए मैं उनके घर आया हूं। राज्यपाल ने राम मंदिर को आस्था, गौरव और राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक बताया।

UP: Nagaland Governor Nandkishore Yadav Offers Prayers to Ram Lalla; Says, "Lord Ram is Our Guest—I Have Come
नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव ने किए रामलला के दर्शन। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव बुधवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि में दर्शन-पूजन किया। रामलला के दर्शन के बाद उन्होंने मंदिर को आस्था, गौरव और राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक बताया। मीडिया से बातचीत में राज्यपाल ने कहा कि भगवान राम हमारे पाहुन हैं, इसलिए मैं अपने पाहुन के घर आया हूं। अयोध्या आना अपने प्रभु के घर आने जैसा दिव्य अनुभव है।

Trending Videos


भगवान श्रीराम केवल धार्मिक आस्था के केंद्र नहीं, बल्कि आदर्श पुरुष हैं, जिनके जीवन से समाज को मर्यादा, कर्तव्य और त्याग की प्रेरणा मिलती है। करीब 500 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण होना पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




यह केवल मंदिर नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था का सम्मान है। राम स्वरूप में माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान का समावेश भारतीय संस्कृति, परिवार व्यवस्था और समर्पण की भावना को दर्शाता है। नई अयोध्या आध्यात्मिकता, संस्कृति और विकास का अद्भुत संगम बनकर उभर रही है। यहां आकर हर भारतीय गौरव और आत्मीयता का अनुभव करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed