{"_id":"69e7b5f01b7b09deeb09c257","slug":"youths-body-found-in-field-near-railway-station-ayodhya-news-c-97-1-ayo1038-147749-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: रेलवे स्टेशन के निकट खेत में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: रेलवे स्टेशन के निकट खेत में मिला युवक का शव
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खजुरहट। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के खजुरहट रामनगर निवासी 35 वर्षीय ऑटो चालक किशन लाल यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव सोमवार देर शाम खजुरहट रेलवे स्टेशन के समीप एक खेत में पड़ा मिला। चेहरे पर चोट के निशान भी मिले हैं।
मृतक की पत्नी माला यादव ने बताया कि सोमवार दोपहर बाद करीब तीन बजे किशनलाल बाइक लेकर घर से निकले थे। देर शाम तक न लौटने पर उनकी तलाश की जा रही थी। इसी दौरान उनके खजुरहट रेलवे स्टेशन के पास गिरे होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर उन्हें सीएचसी बीकापुर ले गए, जहां चिकित्सक एसके मौर्य ने मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक ने बताया कि मौत करीब चार घंटे पहले हो चुकी थी और शरीर में अकड़न भी आ गई थी। चेहरे पर चोट के निशान होने के कारण चिकित्सक ने मेमो से सूचना बीकापुर कोतवाली को भेजी। अस्पताल पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दो बच्चों के सिर से उठा पिता साया
किशनलाल की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से परिवार में मातम छा गया। वह दो भाइयों में बड़े थे और उनके परिवार में पत्नी माला यादव के अलावा दो बच्चे हैं। घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चा है। प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X