सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Illegal Nursing Home Operating in Mawai Under a Barabanki Address

Ayodhya News: बाराबंकी के पते पर मवई में चल रहा अवैध नर्सिंग होम

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 21 Apr 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Illegal Nursing Home Operating in Mawai Under a Barabanki Address
विज्ञापन
अयोध्या। बाराबंकी के पते पर रुदौली तहसील क्षेत्र में अवैध अस्पताल चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की जांच में खुलासा होने पर अस्पताल बंद करने का निर्देश दिया गया, लेकिन संचालक बेखौफ रहा। अब विभाग ने रिमाइंडर भेजा है। संचालन बंद न होने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
Trending Videos

नर्सिंग होम के नोडल अधिकारी डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. पीसी भारती और पटल सहायक संदीप यादव ने 22 मार्च को रुदौली तहसील के मवई चौराहे पर स्थित रुद्रांश हॉस्पिटल एंड सर्जिकल सेंटर का निरीक्षण किया था। उस समय अस्पताल का पंजीकरण नहीं मिला, जबकि चार मरीज भर्ती थे। निरीक्षण के दौरान आदित्य प्रकाश मिले, जो कोई भी वैध अभिलेख नहीं दिखा सके। अस्पताल के ओपीडी पर्चे को देखकर अधिकारी दंग रह गए। पर्चे पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पता बाराबंकी का दर्ज था। इससे आशंका जताई गई कि विभाग को गुमराह करके अस्पताल का संचालन हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट

24 मार्च को अस्पताल बंद करने के दिए थे निर्देश
सीएमओ ने 24 मार्च को अस्पताल बंद करने के निर्देश दिए। इसके बावजूद अस्पताल संचालक बेखौफ होकर संचालन करता रहा। नौ अप्रैल को विभाग ने रिमाइंडर भेजकर अस्पताल बंद करने का अंतिम मौका दिया गया है।
इनसेट
एक सफेदपोश के संरक्षण की चर्चा
सूत्रों के अनुसार, नर्सिंग होम संचालक को एक बड़े सफेदपोश का संरक्षण प्राप्त है। इस वजह से वह धड़ल्ले से अस्पताल संचालित कर रहा है और स्वास्थ्य विभाग के आदेश को ठेंगा दिखा रहा है। हालांकि, सीएमओ डॉ. देवेंद्र कुमार भिटौरिया ने बताया कि यदि संचालन बंद नहीं किया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed