सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Efforts to Shield Ram Lalla from the Heat: Three Coolers Installed in the Sanctum Sanctorum

Ayodhya News: रामलला को गर्मी से बचाने की कवायद, गर्भगृह में लगाए गए तीन कूलर

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 21 Apr 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Efforts to Shield Ram Lalla from the Heat: Three Coolers Installed in the Sanctum Sanctorum
विज्ञापन
अयोध्या। भीषण गर्मी को देखते हुए श्रीराम जन्मभूमि मंदिर प्रशासन ने रामलला को शीतल वातावरण देने के लिए विशेष व्यवस्थाएं शुरू कर दी हैं। रामलला के गर्भगृह में तीन कूलर लगाए गए हैं, ताकि तापमान नियंत्रित रखा जा सके और दर्शन व्यवस्था भी सुचारु बनी रहे।
Trending Videos

मंदिर प्रशासन की ओर से बताया गया कि बढ़ते तापमान के बीच गर्भगृह में ठंडक बनाए रखने के लिए आधुनिक साधनों का उपयोग किया जा रहा है। कूलरों के माध्यम से भीतर का वातावरण संतुलित रखा जा रहा है, जिससे रामलला के विग्रह के आसपास गर्मी का असर कम हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही रामलला के भोग में भी मौसम के अनुरूप बदलाव किया गया है। गर्मी से राहत देने वाले शीतल खाद्य पदार्थ जैसे फल, शरबत, मिष्ठान और ठंडक प्रदान करने वाले व्यंजन अर्पित किए जा रहे हैं। फलों का जूस, सत्तू का शरबत और दही भी दी जा रही है। श्रद्धा और परंपरा के साथ मौसम का ध्यान रखते हुए यह व्यवस्था की गई है।
राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भी पेयजल, छायादार स्थान और विश्राम की व्यवस्थाएं बढ़ाई गई हैं। तापमान और बढ़ने की संभावना को देखते हुए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed