सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Bank of Baroda Sports Quota Recruitment 2026: No Written Exam, Check Eligibility, Vacancy and Salary Details

BoB Sports Quota Vacancy 2026: खिलाड़ियों के लिए बैंक में बिना परीक्षा भर्ती, वेतन 64480 तक; जानें पात्रता

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Wed, 22 Apr 2026 12:35 PM IST
विज्ञापन
सार

Bank of Baroda Sports Quota Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत 30 क्लर्क पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन 22 अप्रैल से 12 मई 2026 तक होंगे। चयन लिखित परीक्षा के बिना फील्ड ट्रायल से होगा। उम्मीदवार के पास संबंधित शैक्षणिक योग्यता और खेल में उपलब्धियां होना जरूरी है।
 

Bank of Baroda Sports Quota Recruitment 2026: No Written Exam, Check Eligibility, Vacancy and Salary Details
बैंक ऑफ बड़ौदा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

BoB Sports Quota Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा ने क्लेरिकल कैडर (कस्टमर सर्विस एसोसिएट) में 30 मेधावी खिलाड़ियों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए है, जो राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं।

Trending Videos


इस भर्ती में चयन पारंपरिक लिखित परीक्षा के बजाय खेल प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन आवेदन की शॉर्टलिस्टिंग और उसके बाद फील्ड ट्रायल के जरिए होगा, जिसमें उनके खेल कौशल और अनुभव का मूल्यांकन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां

पंजीकरण प्रक्रिया आज, 22 अप्रैल से शुरू होकर 12 मई 2026 को समाप्त होगी। इच्छुक अभ्यर्थी इस अवधि के दौरान बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

  • आवेदन शुरू: 22 अप्रैल 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 12 मई 2026

कुल पद और खेलवार रिक्तियां

इस भर्ती में कुल 30 पद हैं, जिनमें 24 पुरुष और 6 महिला उम्मीदवारों के लिए अवसर हैं:
 

क्रिकेट (दिल्ली, मुंबई) 9 पद (पुरुष)
कबड्डी (मुंबई) 11 पद (6 पुरुष, 5 महिला)
टेबल टेनिस (चेन्नई, मुंबई) 2 पद (1 पुरुष, 1 महिला)
फुटबॉल (मुंबई) 8 पद (पुरुष)
कुल पद 30

पात्रता मानदंड

  • शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री आवश्यक है।
  • खेल उपलब्धियां: उम्मीदवार ने राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में राज्य या देश का प्रतिनिधित्व किया हो या जूनियर नेशनल, खेलो इंडिया या इंटर-यूनिवर्सिटी स्तर पर भाग लिया हो।
  • आयु सीमा: आवेदकों को न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया

  • आवेदन की शॉर्टलिस्टिंग
  • फील्ड ट्रायल (खेल प्रदर्शन का मूल्यांकन)
  • अंतिम चयन

इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी और चयन पूरी तरह खेल प्रदर्शन पर आधारित रहेगा।

वेतन और सुविधाएं

चयनित उम्मीदवारों को 24,050 से 64,480 रुपये तक का वेतन मिलेगा। इसके साथ महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, मेडिकल सुविधाएं और अन्य बैंक भत्ते दिए जाएंगे। नियुक्ति के बाद 6 महीने की प्रोबेशन अवधि होगी।


आधिकारिक नोटिस पीडीएफ...

आवेदन शुल्क

  • सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी: 850 रुपये
  • एससी/एसटी/महिला/भूतपूर्व सैनिक: 175 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed