Fatehpur: डीएम निधि गुप्ता वत्स ने संभाला कार्यभार, बोलीं- भ्रष्टाचार पर होगी कार्रवाई, अफसर CUG जरूर उठाएं
Fatehpur News: डीएम निधि गुप्ता वत्स ने फतेहपुर का चार्ज संभालते ही भ्रष्टाचार और अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को समय पर दफ्तर बैठने और जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए जनता से सीधे फीडबैक लेने के निर्देश दिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहपुर जिले में नवागंतुक डीएम निधि गुप्ता वत्स ने बुधवार को चार्ज संभाल लिया। उन्होंने शासन की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने को प्राथमिकता दी है। इस दौरान उन्होंने भ्रष्टाचार पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही। डीएम ने कहा कि आईजीआरएस की तरह अन्य शिकायतों पर भी जनता का फीडबैक लिया जाएगा, ताकि निस्तारण गुणवत्तापूर्ण हो सके।
उन्होंने कहा कि तहसील स्तर पर लंबित वादों की समीक्षा कर उनको जल्द से जल्द निस्तारित किया जाएगा। कहा कि बहुत सारे ऐसे मामले होते हैं, जो हमारी कोर्ट से आदेश होने के बाद क्रियान्वयन नहीं हो पाता है। इसकी भी समीक्षा की जाएगी। डीएम ने कहा कि आईजीआरएस की तरह अन्य शिकायतों पर भी जनता का फीड बैक लिया जाएगा।
अवैध खनन से होती है राजस्व की हानि
इससे निस्तारण गुणवत्तापूर्ण हो सकेगा। कहा कि शासन की मंशा है कि अधिकारी अपना सीयूजी नंबर उठाएं, साथ ही सुबह 10 से 12 बजे तक अधिकारी बैठकर समस्याओं को सुनें। अवैध खनन से राजस्व की हानि होती है। सबसे ओवरलोडिंग की वजह से सड़क खराब होती हैं। इसको लेकर अधिकारियों से पहले समझकर फिर इस पर कार्रवाई करेंगे।
सूचना विभाग के एक अधिकारी ने की धक्कामुक्की
नवागंतुक डीएम की चार मिनट की प्रेसवार्ता के बाद एक मीडियाकर्मी डीएम से मिलने के लिए जाने लगें तो सूचना विभाग के अधिकारी ने जाने नहीं दिया। इसके साथ उन्होंने धक्कामुक्की भी की। यह घटना कलक्ट्रेट के सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई है।

कमेंट
कमेंट X