सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Gherao Staged Against Womens Reservation Bill BJP Yuva Morcha Protests Effigies of Rahul Akhilesh Burnt

Kanpur: महिला आरक्षण बिल के विरोध पर घेरा, भाजपा युवा मोर्चा का प्रदर्शन, राहुल-अखिलेश का पुतला फूंका

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 22 Apr 2026 02:14 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: भाजपा युवा मोर्चा ने महिला आरक्षण बिल के विरोध में राहुल गांधी और अखिलेश यादव का पुतला फूंककर अपना आक्रोश दर्ज कराया। एडवोकेट मीनाक्षी गुप्ता के नेतृत्व में महिलाओं ने इस बिल को महिला सशक्तिकरण के लिए अनिवार्य बताते हुए विपक्ष को विकास विरोधी करार दिया।

Kanpur Gherao Staged Against Womens Reservation Bill BJP Yuva Morcha Protests Effigies of Rahul Akhilesh Burnt
भाजपा युवा मोर्चा का प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण बिल) के पारित न होने के विरोध में बुधवार को कानपुर की सड़कों पर भारी विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। भाजपा युवा मोर्चा की जिला मंत्री एडवोकेट मीनाक्षी गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विपक्षी नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध स्वरूप कांग्रेस नेता राहुल गांधी व सपा प्रमुख अखिलेश यादव का पुतला फूंका।

Trending Videos

प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर विपक्ष को जमकर घेरा। मीनाक्षी गुप्ता ने कहा कि यह बिल महिलाओं को राजनीतिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए अत्यंत आवश्यक है। लेकिन विपक्ष, विशेषकर राहुल गांधी और अखिलेश यादव की नीतियों के कारण इसे पारित होने में बाधा आ रही है, जो देश की आधी आबादी के साथ अन्याय है।

विज्ञापन
विज्ञापन





प्रदर्शनकारियों ने कहा- यह संघर्ष जारी रहेगा
इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। जिला उपाध्यक्ष सीमा जी, रीता पासवान, सविता, मानसी, श्रुति और आकांक्षा जैसी महिला नेताओं ने एक स्वर में आरक्षण बिल के समर्थन में आवाज उठाई। पुतला दहन के बाद सभी कार्यकर्ताओं और उपस्थित महिलाओं ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि जब तक महिलाओं को उनका संवैधानिक अधिकार नहीं मिल जाता, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल भी मुस्तैद रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed