सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSB Constable Recruitment 2026 Registration deadline extended; Check Last date, eligibility, salary & vacancy

SSB Constable Vacancy 2026: एसएसबी कांस्टेबल के 827 पदों आवेदन का एक और मौका; चार मई तक बढ़ाई गई समय सीमा

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Wed, 22 Apr 2026 11:34 AM IST
विज्ञापन
सार

SSB Constable Recruitment 2026: सशस्त्र सीमा बल ने कांस्टेबल ट्रेड्समैन और ड्राइवर के 827 पदों पर आवेदन की समय सीमा को 4 मई तक बढ़ा दिया है। 10वीं पास उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं। चयन प्रक्रिया में फिजिकल टेस्ट, लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट शामिल हैं। 
 

SSB Constable Recruitment 2026 Registration deadline extended; Check Last date, eligibility, salary & vacancy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

SSB Constable Recruitment 2026: सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने कांस्टेबल ट्रेड्समैन और ड्राइवर पदों पर आवेदन से चूके अभ्यर्थियों को एक और मौका दिया है। संगठन ने आवेदन करने की समय सीमा को बढ़ाकर 4 मई, 2026 कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssb.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत पूरे भारत में कुल 827 पद भरे जाएंगे। 

Trending Videos


यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए अच्छा मौका है जो भारत की अर्धसैनिक बलों में नौकरी करना चाहते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सभी पात्रता शर्तों को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

भर्ती का संक्षिप्त विवरण

इस भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन 16 मार्च 2026 को जारी किया गया था। इसमें कुल 827 पदों की जानकारी दी गई है। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

 

विवरण जानकारी
संगठन सशस्त्र सीमा बल (SSB)
पद कांस्टेबल (ट्रेड्समैन और ड्राइवर)
कुल पद 827
आवेदन की प्रारंभिक समय सीमा 21 मार्च से 20 अप्रैल 2026
आवेदन की नई आखिरी तारीख 4 मई 2026
चयन प्रक्रिया फिजिकल टेस्ट, लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल
नौकरी स्थान पूरे भारत में

 

पदों का विवरण

इस भर्ती में अलग-अलग ट्रेड के पद शामिल हैं, जैसे नाई, दर्जी, बढ़ई आदि। ड्राइवर के पद भी बड़ी संख्या में हैं।

पद का नाम कुल पद
कांस्टेबल (ड्राइवर) 553
कांस्टेबल (वेटरनरी) 34
कांस्टेबल (गार्डनर) 41
कांस्टेबल (वॉटर कैरियर) 5
कांस्टेबल (मोची) 25
कांस्टेबल (टेलर) 41
कांस्टेबल (धोबी) 74
कांस्टेबल (नाई) 43
कांस्टेबल (वेटर) 3
कांस्टेबल (बढ़ई) 7
कांस्टेबल (नर्सिंग ऑर्डरली) 1
कुल पद 827

 

कितनी मिलेगी सैलरी?

चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-3 के अनुसार वेतन मिलेगा। शुरुआती सैलरी 21,700 रुपये से शुरू होकर 69,100 रुपये तक जा सकती है। इसके अलावा अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी: 100 रुपये
  • एससी, एसटी, एक्स-सर्विसमैन और महिला उम्मीदवार: कोई शुल्क नहीं

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में कई चरणों में चयन किया जाएगा:

  • फिजिकल एफिशिएंसी और स्टैंडर्ड टेस्ट
  • लिखित परीक्षा
  • स्किल टेस्ट (ट्रेड्स और ड्राइवर के लिए)
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल टेस्ट


लिखित परीक्षा में 100 प्रश्न होंगे, जो कुल 100 अंकों के होंगे। परीक्षा की अवधि 120 मिनट होगी और इसमें निगेटिव मार्किंग भी होगी। प्रश्न सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, गणित और भाषा से पूछे जाएंगे।

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssb.gov.in पर जाएं।
  • Constable Tradesman/Driver Apply लिंक पर क्लिक करें।
  • ईमेल और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें।
  • लॉगिन करके फॉर्म भरें।
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंट या डाउनलोड कर लें।


उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले पूरा नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ लें और सभी जानकारी सही-सही भरें, ताकि आगे किसी तरह की परेशानी न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed