सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Home Guards Enrollment Exam held in two shifts across 45 centers in Kashi 20112 candidates to participate

होमगार्ड्स एनरोलमेंट परीक्षा: काशी के 45 केंद्रों पर 2 पालियों में होंगे एग्जाम, 20112 परीक्षार्थी होंगे शामिल

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 22 Apr 2026 03:25 PM IST
विज्ञापन
सार

Home Guards Enrollment Exam: वाराणसी के 45 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में अपराह्न 10 से 12 और पूर्वाह्न 3 से 5 बजे तक परीक्षा होगी। जिसमें कुल 20112 परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र के लिए एक एक सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।

Home Guards Enrollment Exam held in two shifts across 45 centers in Kashi 20112 candidates to participate
यातायात पुलिस लाइन सभागार में बैठक करते अधिकारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

Varanasi News: वाराणसी में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाली होमगार्ड्स एनरोलमेंट परीक्षा-2025 की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। परीक्षा को नकलविहीन, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए बुधवार को यातायात पुलिस लाइन सभागार में महत्वपूर्ण ब्रीफिंग आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सत्येंद्र कुमार और शिवहरी मीणा ने की।

Trending Videos


बैठक में जोनल, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों के साथ पुलिस केंद्र प्रभारियों, कार्यदायी संस्था के अधिकारियों, केंद्र व्यवस्थापकों और सहायक केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि यह परीक्षा बेहद महत्वपूर्ण है और इसकी निष्पक्षता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने परीक्षा केंद्रों का पूर्व निरीक्षण कर लें और भौगोलिक स्थिति, सीटिंग प्लान तथा अन्य व्यवस्थाओं को मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्देश जारी

यह परीक्षा 25 से 27 अप्रैल तक जिले के 45 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर 3 से 5 बजे तक चलेगी। परीक्षा में कुल 20,112 अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रत्येक केंद्र पर एक सेक्टर और एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है, ताकि निगरानी और व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

जिलाधिकारी ने पैकेजिंग और ओएमआर शीट से जुड़ी त्रुटियों को दूर करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही सभी केंद्रों को परीक्षा से पहले सेनिटाइज कराने, कक्ष निरीक्षकों की ब्रीफिंग और डी-ब्रीफिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी सुदृढ़ रखने और डीवीआर के माध्यम से लगातार रिकॉर्डिंग करने को भी अनिवार्य किया गया है।

नकलविहीन परीक्षा कराने का संकल्प

परीक्षा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में फोटोस्टेट की दुकानों को बंद रखने और ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर प्रतिबंध रहेगा। प्रवेश के समय अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग और फ्रिस्किंग की जाएगी। किसी भी अभ्यर्थी को मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा कक्ष में ले जाने की अनुमति नहीं होगी। अभ्यर्थियों के लिए क्लॉक रूम की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक में अधिकारियों को परीक्षा से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं, जैसे सीलबंद बुकलेट खोलने, वितरण, अनुपस्थित अभ्यर्थियों के रिकॉर्ड, वेरिफिकेशन सीट भरने और वीडियो रिकॉर्डिंग आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

इस मौके पर एडीएम सिटी आलोक कुमार वर्मा, नम्रता श्रीवास्तव सहित प्रशासन और पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने भरोसा जताया कि पूर्व अनुभव के आधार पर इस परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed