सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

काशी में गंगा आरती का रेट तय: VIP सीट, रूफटॉप व्यू, इंटरनेट पर 1000 रुपये की पवित्र छूट; तस्वीरें और वीडियो

हिमांशु अस्थाना, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 22 Apr 2026 11:15 AM IST
सार

Varanasi News: धार्मिक नगरी काशी में भक्तों से गंगा आरती देखने के दाैरान पैसे लिए जा रहे हैं। वीआईपी जैसी व्यवस्था देने के नाम पर मनमानी रकम की वसूली हो रही है। यह दृश्य देखकर आम भक्त दूर से ही मां गंगा को नमन कर आगे बढ़ जा रहे हैं।

विज्ञापन
Ganga Aarti Rates Fixed in Kashi VIP Seats, Rooftop Views and 'Sacred Discount of 1,000 Available Online
अस्सी घाट पर भक्तों से रुपये लेता युवक। - फोटो : संवाद

Varanasi News: काशी की गंगा आरती में वीआईपी सीट, रूफटॉप व्यू और नावों-बजड़ों के लिए अलग-अलग रेट तय हो चुके हैं। यहां तक कि अर्चकों के ठीक पीछे घाट की सीढि़यों के पत्थरों पर बैठने का भी दाम लिया जा रहा है। 



जो स्वेच्छा से दान नहीं कर रहे, उनसे जोर देकर रुपये मांगे जा रहे हैं, जबकि आरती का थाल आसपास भी नहीं होता। वहीं, आरती में यह ट्रेंड देखकर आम भक्त दूर से ही गंगा आरती का आध्यात्मिक लाभ लेना शुरू कर चुके हैं। 

Trending Videos
Ganga Aarti Rates Fixed in Kashi VIP Seats, Rooftop Views and 'Sacred Discount of 1,000 Available Online
अस्सी घाट पर गंगा आरती के लिए जुटी भीड़। - फोटो : संवाद

ऑनलाइन बुकिंग में इंक्वायरी के दौरान वेबसाइट संचालक बाहरी पर्यटकों से पांच सीट के लिए 3500 से 4200 रुपये तक की मांग कर रहे हैं। वहीं 1000 रुपये का सेक्रेड डिस्काउंट यानी कि पवित्र छूट भी दे रहे हैं। 3100 की जगह 2100 रुपये लेकर दो लोगों को गंगा आरती दिखाने का दावा कर रहे हैं। वेबसाइट बुकिंग वाले भक्तों को प्रोटोकॉल वाली लेन में ही गंगा आरती दिखाई जा रही है। अमर उजाला की ओर से दशाश्वमेध घाट और अस्सी घाट पर गंगा आरती के नाम पर की जा रही वसूली की पड़ताल की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganga Aarti Rates Fixed in Kashi VIP Seats, Rooftop Views and 'Sacred Discount of 1,000 Available Online
शाम से ही कटने लगती है रसीद। - फोटो : संवाद

प्राचीन दशाश्वमेध घाट 
घाट के ठीक किनारे नावों पर खड़े या बैठकर गंगा आरती देखने के 300 रुपये और एकदम पीछे बैठने के लिए 100-200 रुपये देने पड़ रहे थे। नाव से घूमेने के लिए 300 से 500 रुपये दिए जा रहे थे। जबकि आरती खत्म होने के बाद घूमने के लिए नाव वाले 100 रुपये ही ले रहे थे। 

Ganga Aarti Rates Fixed in Kashi VIP Seats, Rooftop Views and 'Sacred Discount of 1,000 Available Online
सीढि़यों पर बैठे लोगों से उतारते हैं मोटी रकम। - फोटो : संवाद

दशाश्वमेध घाट 
गंगा आरती से पहले ही एक युवक रूफटॉप व्यू के लिए 200 से 300 रुपये की मांग पर्यटकों से कर रहा था। वह इशारे कर बता भी रहा था कि ऊपर बैठने का चार्ज है और नीचे का फ्री। ज्यादातर अंग्रेज पर्यटक ही ऊपर से गंगा आरती देखने के लिए छतों पर जा रहे थे। 

विज्ञापन
Ganga Aarti Rates Fixed in Kashi VIP Seats, Rooftop Views and 'Sacred Discount of 1,000 Available Online
तीन से चार लोग इस काम में लगते हैं। - फोटो : संवाद

अस्सी का पुराना घाट 
गंगा आरती में आगे के पत्थरों पर बैठने वालों से बार-बार मांग कर रुपये लिए जा रहे थे। जबकि आसपास आरती की कोई थाल भी नहीं दिख रही थी।दबाव डालकर रुपये मांगे जा रहे थे। एक व्यक्ति पेन से डायरी में कुछ नोट भी कर रहा था। हालांकि नए वाले घाट पर लगीं कई वीआईपी कुर्सियां हटवा ली गई थीं। अस्सी का नया घाट: गंगा आरती देखने के लिए आगे लगीं कुर्सियां हटवा ली गईं हैं। वहीं, सीढि़याें पर बैठ कर लोग आरती देखते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed