सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

कफ सिरप: भगोड़े शुभम के गुरु प्रशांत उपाध्याय की गिरफ्तारी या कुर्की तय, गोपनीय मदद करने वालों की कुंडली तैयार

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 22 Apr 2026 09:58 AM IST
सार

Varanasi News: बताया जा रहा है कि प्रशांत उपाध्याय यूपी के बाहर भाग गया है। उसकी खोजबीन जारी है। इस बीच, अब उसकी संपत्ति कुर्क करने की बात कही जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां कफ सिरप कारोबार के सरगना शुभम जायसवाल के करीबियों से भी पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Cough Syrup Arrest or Attachment of Assets Imminent for Prashant Upadhyay Fugitive Shubham Mentor
प्रशांत उपाध्याय के घर पर पुलिस ने छापा मारा। - फोटो : अमर उजाला

कोडीन युक्त कफ सिरप मामले में भगोड़ा शुभम जायसवाल के गुरु प्रशांत उपाध्याय उर्फ लड्डू की गिरफ्तारी को लेकर कोतवाली पुलिस और एसआईटी की ओर से लगातार दबिश दी जा रही है। प्रदेश छोड़ चुके प्रशांत की गिरफ्तारी नहीं होने की दशा में मकान, संपत्ति कुर्क कर ली जाएगी। 30 अप्रैल को कोर्ट में हाजिर नहीं होने की तिथि नियत है। कुर्की की नोटिस चस्पा की कार्रवाई पूर्व में पुलिस कर चुकी है। 

Trending Videos
Cough Syrup Arrest or Attachment of Assets Imminent for Prashant Upadhyay Fugitive Shubham Mentor
कफ सिरप तस्करी का आरोपी अमित यादव और शुभम जायसवाल। - फोटो : अमर उजाला

एसआईटी के अनुसार, गिरफ्तारी या कुर्की तय है। प्रशांत की फरारी और उसकी गोपनीय तरीके से मदद करने वालों की भी कुंडली तैयार की जा रही है। भेलूपुर थाना क्षेत्र के बिरदोपुर शंकरपुरी कॉलोनी निवासी प्रशांत उपाध्याय मड़ौली क सेंट जांस कॉलोनी में रहता है। प्रकरण में नाम सामने आने और प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद से प्रशांत वांछित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Cough Syrup Arrest or Attachment of Assets Imminent for Prashant Upadhyay Fugitive Shubham Mentor
शुभम जायसवाल का पिता भोला प्रसाद। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने उसकी संपत्तियां सीज कीं और मकान पर कुर्की की नोटिस चस्पा किया। 30 अप्रैल को कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर मकान पर कुर्की की कार्रवाई शुरू होगी। इस बीच पुलिस को भनक लगी कि वह अपने कुछ रिश्तेदारों के जरिये कचहरी के कुछ अधिवक्ताओं के संपर्क में है। डीसीपी काशी जोन गौरव बंशवाल ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश जारी है। प्रशांत जायसवाल समेत अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर एसआईटी सक्रिय है।

Cough Syrup Arrest or Attachment of Assets Imminent for Prashant Upadhyay Fugitive Shubham Mentor
शुभम जायसवाल, पिता भोला प्रसाद जायसवाल, शिवम द्विवेदी। - फोटो : अमर उजाला

दो आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट तैयार
कफ सिरप मामले में दो आरोपियों के खिलाफ रामनगर पुलिस ने भी चार्जशीट तैयार की है। आरोपी रोहित यादव और आजाद जायसवाल के खिलाफ रामनगर पुलिस ने चार्ज शीट तैयार कर ली है। कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी। सूजाबाद चौकी के दरोगा शिवम सोनी ने चार्जशीट तैयार की है।

विज्ञापन
Cough Syrup Arrest or Attachment of Assets Imminent for Prashant Upadhyay Fugitive Shubham Mentor
शुभम जायसवाल, दिवेश जायसवाल, अमित जायसवाल और आकाश पाठक। - फोटो : अमर उजाला

प्रशांत के फर्म से शुभम ने सीखा था हेरफेर करना
एसआईटी के छानबीन में अब तक सामने आया कि मड़ौली में रहने वाले प्रशांत उपाध्याय ने सबसे पहले नारकोटिक्स दवाओं की खरीद फरोख्त शुरू की थी। पिछले छह साल से वह इस धंधे में जुड़ा हुआ था। कुछ समय तक शुभम ने प्रशांत की दुकान पर काम किया और दवाओं में हेरफेर करने की कलाकारी सीखी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed