Ghazipur News: गैरेज और हार्डवेयर की दुकान में भीषण आग, रात भर उठता रहा धुआं; लाखों का नुकसान
Ghazipur News: स्थानीय लोगों के अनुसार, पूरी रात आग लगने की किसी को भनक नहीं लगी, जिससे नुकसान और बढ़ गया। सुबह सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान और पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जखनिया थाने की पुलिस भी पहुंच गई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP News: गाजीपुर के जखनिया कस्बे में शिव मंदिर के समीप मंगलवार की रात भीषण आग लगने से एक ऑटो गैरेज और सटे हार्डवेयर स्टोर में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। इस अग्निकांड में करीब 26 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है, हालांकि पुलिस शॉर्ट सर्किट समेत अन्य संभावित कारणों की जांच कर रही है।
पीड़ित दुकानदार विशाल सोहन मद्धेशिया ने बताया कि उन्होंने महज एक माह पूर्व ही ‘शिवांश ऑटो गैरेज’ की शुरुआत की थी। रोज की तरह मंगलवार की रात दुकान बंद कर वह घर चले गए थे। बुधवार की सुबह स्थानीय लोगों ने दुकान से धुआं उठता देखा, जिसके बाद उन्हें सूचना दी गई। मौके पर पहुंचकर जब शटर खोला गया तो अंदर का सारा सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो चुका था।
विशाल के अनुसार, दुकान के गल्ले में रखे करीब 14 हजार रुपये नकद भी आग में जल गए। इसके अलावा दोपहिया और चारपहिया वाहनों के करीब छह लाख रुपये से अधिक के पार्ट्स पूरी तरह खाक हो गए। आग की चपेट में मकान मालिक टिल्लू यादव का हार्डवेयर स्टोर भी आ गया, जिसमें रखा प्लाई, पाइप और अन्य निर्माण सामग्री जल गई। इस स्टोर में लगभग 20 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि आग रात में ही लगी थी, लेकिन किसी को भनक नहीं लगी, जिससे नुकसान और अधिक हो गया। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर ग्राम प्रधान और पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी गई।
भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के पुलिस अधिकारी धर्मेंद्र पांडेय ने बताया कि आग लगने के कारणों की गहन जांच की जा रही है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है। पीड़ित विशाल मद्धेशिया ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच के साथ आर्थिक सहायता की मांग की है। इस घटना से दोनों परिवारों को भारी आर्थिक झटका लगा है और क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

कमेंट
कमेंट X