सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: Suspicious death of the groom's brother who came to the wedding procession

Lalitpur: दूल्हे के भाई ने डीजे पर जमकर किया डांस, खुशी-खुशी सोया फिर नहीं उठा; आखिरी रात का वीडियो वायरल

संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 22 Apr 2026 03:29 PM IST
विज्ञापन
सार

राहुल अपने चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली से आया था। बारातियों ने बताया कि रात में उसने डीजे की धुन पर खूब डांस किया इसके बाद वह सोने चला गया। सुबह जब बारात रवाना होने लगी तब उसे जगाया गया तो वह नहीं उठा। 

Lalitpur: Suspicious death of the groom's brother who came to the wedding procession
मृतक राहुल की फाइल फोटो व मौके पर स्थानीय लोग एवं बाराती। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

ललितपुर के कस्बा बार में बुधवार सुबह एक दुखद घटना ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। अपने चचेरे भाई की बारात में शामिल होने आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस उसे लेकर सीएचसी पहुंची। जहां चिकित्सीय परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया।
Trending Videos


दिल्ली से आया था भाई की शादी में शामिल होने को
बार कस्बा निवासी कमल अहिरवार की पुत्री करिश्मा की बारात मंगलवार को मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले के बल्देवगढ़ थाना अंतर्गत कुड़याला गांव से आई थी। बारात में शामिल होने के लिए दूल्हे का चचेरा भाई राहुल पुत्र रामकृपाल अहिरवार भी दिल्ली से आया हुआ था। वह पेशे से राजमिस्त्री था। मृतक के चचेरे भाई सत्यम ने बताया कि सभी लोग खुशी-खुशी शादी समारोह में शामिल थे। राहुल भी जश्न के दौरान डीजे की धुन पर देर रात तक नाचता रहा। रात करीब 3 बजे शादी वाले घर में लगी लोहे की सीढ़ियों से छत पर सोने चला गया। सुबह करीब साढ़े 7 बजे जब बारात की बस रवाना होने लगी, तो परिजन उसे जगाने पहुंचे, लेकिन उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। घटना की सूचना तत्काल 112 नंबर पर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से राहुल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बार ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार साल पहले हुई थी शादी
परिजनों के अनुसार, राहुल की शादी चार साल पहले हुई थी और उसकी दो साल की एक पुत्री है। उसके पिता दिल्ली में ही मौजूद थे। इस हृदयविदारक घटना के बाद शादी का माहौल गमगीन हो गया। परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। थाना प्रभारी अजमेर सिंह भदौरिया ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


भाई की शादी में डांस करने का वीडियो हो रहा वायरल...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed