सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Four accused arrested for demanding extortion from brothers-in-law

Lalitpur News: साढ़ू भाइयों से रंगदारी मांगने के आरोप में चार आरोपी गिरफ्तार

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Four accused arrested for demanding extortion from brothers-in-law
विज्ञापन
थाना जखौरा क्षेत्र का मामला, दो दिन पहले बाइक रोककर मांगी थी रंगदारी
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। थाना जखौरा क्षेत्र अंतर्गत तमंचा की नोक पर साढ़ू भाईयों से रंगदारी मांगने के आरोप में बांछित चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
कस्बा जखौरा निवासी अरविद सिंह राजपूत ने पुलिस को दी तहरीर मे बताया था कि 19 अप्रैल को अपनी ससुराल ग्राम देवरी से अपने साढ़ू भाई सुरेंद्र सिंह राजपूत निवासी ग्राम महोली थाना चंदेरी जिला अशोकनगर मध्य प्रदेश के साथ बाइक से अपने घर वापस आ रहा था। तभी रात करीब 11.30 बजे वे लोग जब चौरसिल नहर के पास पहुंचा था। तभी दो बाइक से चार अज्ञात लोग आए और आगे आकर उसकी गाड़ी रोक ली। चारों आरोपियों ने बंदूक की नोक पर उनसे रुपयों की मांग करने लगे और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। अब शुक्रवार को जखौरा पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से एक तमंचा, दो कारतूस, दो मोटरसाइकिल व छह मोबाइल एवं 1700 रुपये बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपियों में कोतवाली अंतर्गत ग्राम सिलगन निवासी गोविंददास लोधी, सौरभ लोधी, आर्यन लोधी और अमोल लोधी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed