{"_id":"69e9bd9e2a89b21c1508e01e","slug":"lalitpur-seized-vehicles-freed-after-attacking-mining-team-mine-inspector-injured-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: खनिज टीम पर हमला कर छुड़ाए पकड़े गए वाहन, खान निरीक्षक हुए चोटिल, चार नामजद समेत 16 पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: खनिज टीम पर हमला कर छुड़ाए पकड़े गए वाहन, खान निरीक्षक हुए चोटिल, चार नामजद समेत 16 पर केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: दीपक महाजन
Updated Thu, 23 Apr 2026 12:07 PM IST
विज्ञापन
सार
ग्राम महरौनी खुर्द में रहे अवैध खनन पर कार्रवाई करते हुए खनिज विभाग टीम ने मौके से एक डंपर व जेसीबी को पकड़ था। टीम वाहनों को लेकर मुख्यालय आ रही थी इसी दौरान उन पर हमला बोलते हुए माफिया वाहन छुड़ाकर भाग गए।
खनिज विभाग की टीम पर हमला।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अवैध खनन करते पकड़े गए जेसीबी व डंपर को रास्ते मे से खननकर्ता खनिज निरीक्षक और उनकी टीम पर हमला करके छुड़ा कर ले गए। हमले में खनिज विभाग के निरीक्षक चोटिल हो गए। पुलिस ने चार नामजद व 12 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियाें की तलाश शुरू कर दी है।
कोतवाली सदर अंतर्गत ग्राम महरौनी खुर्द में 19 अप्रैल की रात को सूचना मिली कि अवैध खनन हो रहा है। सूचना पर खान निरीक्षक अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। खनिज विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके से एक डंपर व जेसीबी को पकड़ लिया। खनिज टीम दोनों वाहनों को लेकर मुख्यालय आ रहे थे। इसी दौरान ग्राम महरौनी खुर्द के सोबरन सिंह, छत्रपाल सिंह, नाती राजा निवासी ग्राम महरौनी खुर्द, शिवाजी निवासी ग्राम महर्रा अपने 10-12 साथियों के साथ आए और गाली देते हुए पत्थर से हमला किया। पत्थर के हमले में खनिज निरीक्षक सुदीप कुमार चोटिल हो गए। आरोपी बल पूर्वक डम्फर एवं जेसीबी मशीन को मौके से लेकर भाग गए। कोतवाली पुलिस ने खान निरीक्षक सुदीप कुमार की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सीओ सदर सुनील भारद्वाज ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X