{"_id":"69e9315d75adb4a7aa0aa221","slug":"motorcyclist-injured-in-ambulance-collision-dies-wife-and-young-daughter-injured-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-155191-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: एंबुलेंस की टक्कर से घायल बाइक चालक की मौत, पत्नी और मासूम पुत्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: एंबुलेंस की टक्कर से घायल बाइक चालक की मौत, पत्नी और मासूम पुत्री घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ग्राम क्योलारी के पास 20 अप्रैल की रात को प्राइवेट एंबुलेंस की टक्कर से घायल बाइक चालक रोहिंद्र (29) निवासी ग्राम बारयो थाना बानपुर की मंगलवार की रात को मौत हो गई। रोहिंद्र अपनी पत्नी और छह माह की पुत्री संग ससुराल में आयोजित शादी समारोह में जा रहा था।
मृतक के भाई राजेश ने बताया कि 20 अप्रैल की रात को उसका भाई राजेश अपनी पत्नी कविता व छह माह की पुत्री पलक के साथ बाइक से अपनी ससुराल ग्राम मैनवार में आयोजित शादी कार्यक्रम में शामिल होने को जा रहा था। अभी वह ग्राम क्योलारी के पास पहुंचा था कि तभी सामने से तेज रफ्तार आ रही प्राइवेट एंबुलेंस वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी थी। जिससे बाइक सवार पति-पत्नी व पुत्री घायल हो गए थे। घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया था। यहां रोहिंद्र की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया था। मंगलवार को कविता व पलक की हालत में सुधार होने के बाद उनकी अस्पताल से छुट्टी कर दी गई थी। जबकि परिजन रोहिंद्र को बेहतर इलाज के लिए झांसी से भोपाल ले जा रहे थे। अभी वह रास्ते में पहुंचे थे कि रोहिंद्र की हालत बिगड़ गई थी। इस पर वह लोग उसे लेकर ललितपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक चार भाई-दो बहन में तीसरे नंबर का था और उसके एक पुत्री है। सीओ सदर सुनील भारद्वाज ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया। घटना की जांच की जा रही है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X